फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Amar Ujala Health Campaign: 98.12 percent teenagers got the vaccine of trust

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : 98.12 फीसदी किशोर-किशोरी ने लगवाया भरोसे का टीका

Sun, 27 Mar 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2022 01:15 AM IST
सार

तीन जनवरी से जिले में 15 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरी का टीकाकरण शुरू हुआ था। शासन से 234488 को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। अभी तक 230087 किशोरों ने पहला डोज लगवा लिया है, जबकि दूसरा डोज सिर्फ 51.48 फीसदी यानी 120721 ने लगवाया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Health Campaign: 98.12 percent teenagers got the vaccine of trust
किशोरी को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए बड़ी उम्र के लोगों के साथ काफी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन 15 से 17 वर्ष की उम्र वालों में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। तीन जनवरी से शुरू हुए अभियान के महज 15 दिन में 60 फीसदी किशोर-किशोरी ने टीका लगवा लिया। परीक्षा शुरू होने और स्कूल बंद होने के बाद 40 फीसदी के टीकाकरण में डेढ़ महीने का समय लग गया। अब तक जिले में 98.12 फीसदी किशोर-किशोरी टीके का पहला डोज लगवा चुके हैं। शेष बचे हुए 1.88 प्रतिशत के बारे में विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है कि वह कहां हैं।

विज्ञापन


तीन जनवरी से जिले में 15 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरी का टीकाकरण शुरू हुआ था। शासन से 234488 को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। अभी तक 230087 किशोरों ने पहला डोज लगवा लिया है, जबकि दूसरा डोज सिर्फ 51.48 फीसदी यानी 120721 ने लगवाया है। शनिवार को 942 ने दूसरा डोज लगवाया।
विज्ञापन


सरकारी में आसानी, प्राइवेट में करनी पड़ती है मशक्कत
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि किशोरों का टीकाकरण शुरू होने के बाद सरकारी स्कूल-कालेजों में सिर्फ जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया था, इससे टीकाकरण आसानी से हो गया था। प्राइवेट स्कूलों के साथ दिक्कत आती थी। डीआईओ ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा संपर्क करने पर प्राइवेट स्कूल प्रबंधन जल्दी तैयार नहीं होते थे, वह अपने अनुसार समय तय करते थे। विभाग ने 98.12 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया। जो बच्चे नहीं मिले हैं, उनके बारे में शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पीढ़ियों ने लगवाया भरोसे का टीका
दूसरी लहर के बाद जिले में टीकाकरण का ग्राफ बढ़ा। संक्रमण कम होने के बाद फिर कमी आ गई, तीसरी लहर आने के बाद फिर से लोगों में टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ा। कई परिवार ऐसे थे, जिसमें तीन पीढ़ियों (दादा-बेटा और पोते, पोती) ने एक साथ टीकाकरण कराया। नेहरू नगर द्वितीय निवासी सुभाष जैन ने अपने बेटे अजय और पोते अतिशय के साथ टीकाकरण कराया था। सुभाष का कहना है कि जब तक बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं हुआ था, तब तक मैंने टीका लगवाने का इंतजार किया था। अब घर में सभी लोग टीका लगवा चुके हैं।

बुजुर्ग को टीका लगने पर बच्चों ने मनाया उत्सव
लोहिया नगर निवासी अधिवक्ता फतेह चंद गोयल (85) ने बताया कि उनके परिवार में 15 लोग हैं, उनमें से 13 लोग टीका लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जब पहला टीका उन्हें 18 फरवरी को लगा था तो घर में बच्चों ने उत्सव मनाया था, क्योंकि उस समय हर कोई कोरोना को लेकर डरा हुआ था। इसके बाद 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीका लगना शुरू हुआ तो पोते सार्थक गोयल और सानिध्य रोज पूछते थे मुझे कब लगेगा। जिस दिन पोते को टीका लगा था, मुझसे मिठाई मंगवाई थी।

12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए जल्द लगवाऊंगी कैंप
कमला नेहरू नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल हुस्ना बानो का कहना है कि जब 15 से 17 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ था तो अभिभावकों को मेसेज भेजकर बच्चों को बुलवा लिया था। हमारे स्कूल में सभी बच्चों का दूसरा डोज भी लग चुका है। जल्द ही 12 से 14 वर्ष वालों के लिए शिविर लगवाऊंगी। शिविर का समय मिलते ही अभिभावकों को मेसेज भेज दिया जाएगा।

मैने दूसरा तो बाबा ले लिया बूस्टर डोज
मुझे पहला टीका लगने से पहले डर लगा था, लेकिन लगवाने के बाद कई दोस्तों को भी टीका लगवाने के लिए ले गया था। मैंने तो दूसरा और बाबा ने बूस्टर डोज लगवा ली है। - राहुल नागर

दोस्तों के साथ लगवाऊंगा टीका
मैंने पहला डोज देर से लगवाया था। अब दूसरा डोज लगवाने का समय बुधवार को है। इस बार दोस्तों के साथ जाकर स्वास्थ्य केंद्र पर लगवाऊंगा। घर में सभी पहले ही लगवा चुके हैं। - कृष

नहीं हुई कोई परेशानी

मैंने तो पहला टीका पेपर वाले दिन लगवाया था। मुझे कोई परेशानी नहीं हुई, टीका लगवाने से पहले कई दोस्त डराती थीं कि बुखार आएगा, सुस्ती रहेगी। दूसरा डोज लगवाने पर भी कोई परेशानी नहीं हुई। - दीपशिखा

15 से 17 वर्ष का टीकाकरण शुरू - तीन जनवरी
शासन से किशोर का लक्ष्य - 234488
पहला डोज - 230087 (98.12 प्रतिशत)
दूसरा डोज 120721 (51.48 प्रतिशत)
अब तक कुल लगा डोज - 5880229
पहला डोज -3227192
दूसरा डोज - 25908857
बूस्टर डोज - 62180
12 से 14 वर्ष - 12516
15 से 17 वर्ष - 352227
18 से 44 वर्ष - 3881266
45 से 60 वर्ष - 1081854
60 वर्ष से अधिक - 552366

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed