फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आरटीआई में दी भ्रामक जानकारी, तीन मामलों में लगा 75 हजार जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आरटीआई में दी भ्रामक जानकारी, तीन मामलों में लगा 75 हजार जुर्माना
विज्ञापन

गाजियाबाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी के बाद गलत और भ्रामक जानकारी देने पर राज्य सूचना आयोग ने जीडीए के जनसूचना अधिकारी पर तीन मामलों में 75 हजार का जुर्माना लगाया है। तीन मामलों में जनसूचना अधिकारी को अपने वेतन से 25-25 हजार जुर्माना भरना होगा। राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जुर्माने के आदेश जारी किए हैं।
वसुंधरा निवासी बीडी जोशी ने बताया कि जीडीए में उन्होंने रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया था। रजिस्ट्री संबंधी दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए प्राधिकरण अधिकारियों ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। फिर मामले में हाईकोर्ट का रुख करने के बाद अदालत ने प्रमुख सचिव को जांच के आदेश दिए। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रमुख सचिव ने रजिस्ट्री संबंधी सभी दस्तावेजों की राइटिंग विशेषज्ञ से जांच कराने के आदेश प्राधिकरण अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

राइटिंग विशेषज्ञ की जांच में सभी दस्तावेज सही पाए गए। फिर उन्होंने विभिन्न दस्तावेज की जांच के तरीके और अन्य सवालों को लेकर आरटीआई दायर की। आरटीआई का जवाब नहंीं देने पर राज्य सूचना आयोग में अपील की गई। फिर भी दस्तावेज जमा नहीं करवाने पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए सचिव बृजेश कुमार का कहना है कि राज्य सूचना आयोग की ओर से जारी आदेश संज्ञान में नहीं है। ऐसे किसी भी आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed