{"_id":"622ba5d07c4d722cb075a73e","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd235269926","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ की करोड़ों की जमीन बेचने के मामले में सात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ की करोड़ों की जमीन बेचने के मामले में सात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्फ की करोड़ों की जमीन बेचने के मामले में सात पर रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद। रेलवे रोड बजरिया में वक्फ की करीब साढ़े चार सौ गज जमीन भूमाफिया से सांठगांठ कर बेचने के आरोप में सात लोगों पर सिहानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रेलवे रोड बजरिया में वक्फ की बेशकीमती जमीन है। जमीन पर मस्जिद और दुकानें बनी हैं। जमीन की देखभाल करने वाले मुतवल्ली की शह पर भवन संख्या 84-85 को कूट रचित दस्तावेज तैयार कर लक्ष्मी विहार निवासी आकाश गुप्ता के नाम मुख्तारनामा आम कर दिया गया। आरोप है कि करोड़ों की बेशकीमती जमीन को लाखों रुपये लेकर फर्जी तरीके से बेच दिया गया। मामले की शिकायत वक्फ बोर्ड कमेटी से भी की गई। जांच में जमीन वक्फ की संपत्ति होना पाया गया। जो दोनों भवन बेचे गए हैं वे वक्फ संख्या 925 में समाहित हैं।
बजरिया निवासी नसीरूद्दीन की शिकायत पर सिहानी थाने की पुलिस ने आकाश गुप्ता निवासी लक्ष्मी विहार, सिराजुद्दीन, मोहित सिंघल जटवाड़ा, सूरज पाल प्रताप विहार, मुतवल्ली अतहर कमाल उर्फ समीर शाही, मोहम्मद तसलीम निवासी आर्यनगर, मोहम्मद लड्डन कुरैशी वक्फ कमेटी के वाइस प्रेसीडेंट के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बिना बोर्ड की अनुमित के संपत्ति में नहीं कर सकते छेड़छाड़
अधिवक्ता नदीमुद्दीन का कहना है कि वक्फ संपत्ति में बिना वक्फ बोर्ड की अनुमति के छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। बेचने को किसी को अधिकार नहीं है। आरोपी आकाश के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।