{"_id":"621bd3e146c39f313f0c3de4","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd234697684","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट घोटाले में 5.23 लाख की ठगी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बोट घोटाले में 5.23 लाख की ठगी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक बोट घोटाले में 5.23 लाख की ठगी का केस दर्ज
गाजियाबाद। तीन हजार करोड़ के बाइक बोट घोटाले में कविनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। लालकुआं निवासी महिला सुबोध देवी ने निवेश के नाम पर 5.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मैसर्स गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के सीएमडी संजय भाटी, एमडी राजेश भारद्वाज, करनपाल सिंह, विनोद कुमार और लोकेंद्र बहादुर के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन, फर्जी दस्तावेज बनाने और उनका प्रयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आरोपियों पर कई जिलों में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। रकम को दोगुना करने झांसा देकर बाइक टैक्सी में निवेश के नाम पर तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी आरोपी कर चुके हैं। वहीं, सुबोध देवी ने बताया कि साल 2018 नवंबर में लोकेंद्र ने उन्हें योजना के बारे में बताया और बाइक टैक्सी में उनसे रकम दोगुना करने का लालच देकर निवेश कराया। पहले आरोपी उन्हें टरकाते रहे और बाद में एक चेक दिया। चेक को भुनाने के लिए बैंक में लगाया तो खाता बैंक द्वारा ब्लॉक होने की बात पता चली। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट में याचिका देकर मुकदमा दर्ज कराया है।