फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आज से 183 बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाएगा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आज से 183 बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाएगा निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम 50 हजार से ज्यादा रकम वाले 183 बकायेदारों के खिलाफ मंगलवार से अभियान शुरू करेगा। इस अभियान में सीलिंग, कुर्की की जाएगी। निगम का करीब 200 करोड़ रुपया बकायेदारों पर फंसा हुआ है। इनमें सरकारी विभाग भी शामिल हैं। वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम अब कार्रवाई शुरू करेगा।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने दिसंबर 2021 में समीक्षा बैठक कर 31 मार्च 2022 तक पांचों जोन के अधिकारियों को हाउस टैक्स के रूप में 100 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया था। इस रकम में पांचों जोन की अलग-अलग हिस्सेदारी है। जनवरी माह में आचार संहिता लागू हो जाने के बाद निगम ने वसूली अभियान को धीमा कर दिया था। कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लग जाने के कारण भी वसूली प्रभावित हुई है। अब चुनाव हो जाने के बाद नगर निगम अधिकारियों ने मंगलवार से वसूली अभियान दोबारा शुरू करने की प्लानिंग की है। निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा का कहना है कि पहले चरण में 50 हजार से ज्यादा रकम वाले बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। उनका कहना है कि पांचों जोन में ऐसे 183 बकाएदारों को चिह्नित किया गया है। डिमांड नोटिस के बाद उन्हें दोबारा भी नोटिस जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद उन्होंने बकाया टैक्स जमा नहीं कराया गया है। अब कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई शुरू की जाएगी। दूसरे चरण में 50 हजार से कम रकम वाले बकाएदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed