{"_id":"6060ce598ebc3e8d03345cbe","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd216257013","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे तैयार, टोल की दरों की मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे तैयार, टोल की दरों की मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे तैयार, टोल की दरों की मंजूरी का इंतजार
दिल्ली, मेरठ के ध्यानार्थ...
गाजियाबाद। होली के बाद पश्चिमी यूपी के दो प्रमुख शहर गाजियाबाद और मेरठ को जोड़ने वाला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बनकर तैयार है। अब बस नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को टोल दरों की मंजूरी का इंतजार है। अथॉरिटी चाहती है कि पहले दिन से टोल वसूली हो। इसके लिए अथॉरिटी ने दोबारा से मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वो प्रस्ताव पर जल्द फैसला लें। अब संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार तक स्वीकृति मिल जाएगी। क्योंकि नए वित्तीय वर्ष से सामान्य तौर पर टोल दरों को बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर मंत्रालय की तरफ से फैसला लिया जाता है।
टोल दरों के लेकर एनएचएआई काफी पहले प्रस्ताव भेज चुकी है, जिस पर मंत्रालय को फैसला लेना है। मंत्रालय ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को 31 मार्च से खोलने की मंजूरी दे है, लेकिन अभी तक टोल दरों पर कोई निर्णय नहीं लिया है। एक्सप्रेसवे को खोलने की तारीख नजदीक है और एनएचएआई दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को खोलने का काम लगभग पूरा कर चुकी है। सराय काले खां से डासना तक एक्सप्रेसवे के लिए बीच की छह लेन रिजर्व की गई है। पूरे एक्सप्रेसवे पर 170 कैमरे लगाए गए हैं जो चलते हुई गाड़ी का ऑटोमैटिक नंबर प्लेट का रीड करेंगे। नंबर प्लेट फास्टैग से अटैच रहेगी। इसलिए चलती हुई गाड़ी से टोल कट जाएगा। एनएचएआई के अधिकारी चाहते है कि जब एक्सप्रेसवे पूरे सिस्टम से लैस हो गया है तो पहले दिन से ही टोल वसूला जाए। अथॉरिटी के अधिकारी मंत्रालय के साथ कोशिशों में लगे हैं कि टोल दरों के प्रस्ताव पर जल्द मंजूरी मिले। संभावना जताई जा रही है कि होली की छुट्टी के बाद 30 मार्च यानी मंगलवार को निर्णय हो सकता है।
लोड टेस्टिंग का काम पूरा
एक्सप्रेसवे पर रेलवे ओवर ब्रिज, अंडर पास और एलिवेटेड रोड पर लोड टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है। चौथे चरण में डासना से मेरठ के बीच 32 किमी का एक्सप्रेसवे तैयार किया गया है। इसमें डासना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक के हिस्से में करीब 700 मीटर की एलिवेटेड रोड बनाई गई है, जिसका लोड टेस्टिंग पूरा हो गया है। बाकी हिस्सों में भी लोड टेस्ट का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार तक खुलेगा लालकुआं लूप का एक हिस्सा
लालकुआं में जीटी रोड पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने के लिए लूप बनाया गया है। अभी तक लूप की तीन साइड को चालू किया गया है। जबकि बुलंदशहर की तरफ से दिल्ली की तरफ चढ़ने वाले लूप को बंद रखा गया है। सोमवार तक इस लेन को भी चढ़ने के लिए शुरू कर दिया जाएगा। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि अगर इस लेन को खुलने में देरी भी होती है तो एक्सप्रेसवे के बीच की छह लेन में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एबीईएस कॉलेज के बाद अलीगढ़ रेल लाइन पार करने के बाद सीधे वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे।
मई तक पूरा होगा अलीगढ़ रेल लाइन का एक आरओबी
31 मार्च से पूरे एक्सप्रेसवे भले ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन करीब 700 मीटर के हिस्से में वाहनों को जाम से जूझना पड़ेगा। अभी तक एबीईएस कॉलेज (क्रॉसिंग रिपब्लिक) के पास अलीगढ़ रेल लाइन पर आरओबी बनकर तैयार नहीं हुए हैं। यहां पर एनएचएआई दो आरओबी बना रही है। इसमें एक पांच लेन का कॉलेज की साइड में दूसरी इंडस्ट्रियल एरिया की साइड में बनाया जा रहा है। सबसे पहला आरओबी एबीईएस कॉलेज की तरफ वाला मई तक तैयार होगा। जबकि दूसरे आरओबी को तैयार होने में फरवरी 2021 तक का इंतजार करना होगा।
---------------
एक्सप्रेसवे 31 मार्च को ही शुरू किया जाएगा। उससे पहले कोशिश है कि मंत्रालय से टोल दरों को भी स्वीकृति दे दे। अगर मंजूरी मिलने में देरी होती है तो एक्सप्रेसवे खोल दिया जाएगा। टोल एक-दो दिन बाद से लागू कर दिया जाएगा। - वीके सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री