फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट नकदी लूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
टोल मांगने पर प्लाजा के कर्मियों पर हमला, लूट और तोड़फोड़ की
विज्ञापन

गाजियाबाद। थाना मसूरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर रविवार रात करीब 10 बजे कार सवार से टोल मांगने पर उसके दस साथियों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ कर नकदी लूट ली। हमले के दौरान टोल पर मौजूद सुपरवाइजर, शिफ्ट इंचार्ज और एक अन्य कर्मचारी ने भाग कर जान बचाई। गुस्साए युवकों ने टोल प्लाजा के उपकरण और बूथ के शीशे तोड़ दिए। हमले से वाहन स्वामियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। कर्मचारियों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सीसीटीवी फुटेज से अन्य पांच आरोपियों की भी पहचान कर ली है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर रात करीब 10 बजे दो टीसी अंकुश और कपिल, शिफ्ट इंचार्ज सूरजमल और सुपरवाइजर श्रीकांत काम कर रहे थे। इसी दौरान दादरी की तरफ से एक कार आई। टोल कर्मचारियों से उससे टोल मांगा तो आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। युवक ने गाड़ी रोके रखी और कहा कि वह किसी भी हॉल में टोल नहीं देगा। बाद में युवक बिना टोल दिए चला गया। बताया कि 20 मिनट बाद चार बाइक पर करीब 10 युवक टोल पर पहुंचे और टोल कर्मी अंकुश के साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने टोल उपकरणों के अलावा बूथ के शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने अंकुश की जेब में रखें 12 सौ रुपये भी लूट लिए। मारपीट करने के बाद सभी युवक फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मसूरी थाना पुलिस ने बताया कि मामले में टोल के इंचार्ज राकेश पाठक निवासी डासना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है। एक आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांच आरोपियों की पहचान की जा चुकी है।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश
टोल पर बाइक सवार युवकों के मारपीट और तोड़फोड़ करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने कैमरे की फुटेज केआधार पर पांच आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जिसमें एक युवक की पहचान डासना निवासी शोएब के रूप में हुई है। उसके माध्यम से पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान भी शुरू कर दी है। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि टोल पर मारपीट हुई है, लूटपाट का मामला नहीं है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed