{"_id":"6011c3fb8ebc3e543e22b557","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2127094137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल टिकट की तर्ज पर तत्काल मिलेगा डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल टिकट की तर्ज पर तत्काल मिलेगा डीएल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल टिकट की तर्ज पर तत्काल मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस
गाजियाबाद। अब प्रदेश में रेल टिकट की तर्ज पर तत्काल डीएल भी मिलना शुरू हो जाएगा। आपातकाल स्थिति में लोगों को चार से पांच महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गाजियाबाद में पहले निजी फिटनेस केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जैसे रेलवे में तत्काल टिकट लोग लेते हैं वैसे ही डीएल भी बनवा पाएंगे। इस बारे में हम विचार कर रहे हैं और जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे।
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि परिवहन विभाग एवं निगम को हम आधुनिक बनाने जा रहे हैं। ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को हमने ऑनलाइन किया है। इस तरह से अन्य चीजों पर काम चल रहा है, जिससे ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा सके। हम जल्द ही एक व्यवस्था और करने जा रहे हैं कि रोडवेज का टिकट भी घर बैठे पा सकेंगे। इससे भी लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण कुछ दिक्कत आ रही हैं, उन्हें भी जल्द दूर किया जाएगा। सरकार को प्रस्ताव दिया हुआ है। जैसे ही भर्ती होंगी, परिवहन विभाग में भी कर्मचारी दिए जाएंगे। कर्मचारियों की मांग पर कहा कि 54 हजार कर्मचारी विभाग के अंदर हैं। बड़ा घर है, थोड़ी समस्या होती है। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान भी किया जाएगा। फिलहाल आधुनिक प्रक्रिया पर ही हम लोगों का जोर है। मंत्री ने कहा कि जल्द ही नए काम किए जाएंगे जो लोगों के हित में होंगे।