{"_id":"63f66926d67606063d0e3944","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2528662140-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने, का डर दिखाकर ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने, का डर दिखाकर ठगी की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने, का डर दिखाकर ठगी की कोशिश
गाजियाबाद। साइबर अपराधी समय के साथ-साथ ठगी करने के तरीके भी बदल रहे हैं। एक नया मामला कविनगर क्षेत्र का आया है, जिसमें शातिरों ने खुद को सुरक्षा एजेंसी से बताकर फेब्रिकेशन कारोबारी को आतंकी गतिविधि से जुड़े होने का डर दिखाकर एक लाख रुपये की रकम मांगी। रुपये नहीं देने गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दी। कारोबारी ने समझदारी दिखाकर कॉलर को रुपये नहीं भेजे बल्कि कविनगर पुलिस से शिकायत की।
शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक निवासी विपिन ओझा नोएडा में फेब्रिकेशन का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने उन्हें खुद को सुरक्षा एजेंसी बताया और कहा कि मुंबई में तुम्हारे नाम का एक पार्सल मिला है। जिसमें तीन पासपोर्ट, चार सिम कार्ड और चार डेबिट कार्ड हैं। यह पार्सल टेरर फंडिंग से जुड़ा है। विपिन ने कॉलर से इस पार्सल को उनका होने से इन्कार कर दिया तो कॉलर ने उच्चाधिकारी से बात कराने की बात कही। जिसने वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने नजर आया। उसने उन्हें आतंकी गतिविधि में शामिल होने की बात कही और उनकी एक न सुनी। इसके बाद कॉलर ने उन्हें मोस्ट वांटेड बताकर एक लाख रुपये मांगे। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद लेकर आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
मुंबई नहीं आने पर दी गिरफ्तार करने की धमकी
विपिन का कहना है कि कॉलर ने उन्हें तुरंत मुंबई आने की बात कही, नहीं आने पर गिरफ्तार करने की धमकी दी। उनका कहना है कि कॉलर ने वेरिफिकेशन के लिए उनके दस्तावेज भी मांगे और कहा कि सत्यापन के लिए उनके पास कॉल आएगी।