{"_id":"63a751d9dbbe245a2c744ab9","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2496923177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ओवरटेक के विवाद के बाद दी लूट की फर्जी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ओवरटेक के विवाद के बाद दी लूट की फर्जी सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेक के विवाद के बाद दी लूट की फर्जी सूचना
मसूरी। भूड़गढ़ी की ओर से एनएच-9 की ओर जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार रात ओवरटेक के लिए दो कार सवारों में विवाद हो गया। आगे चल रहे कार सवार परवेज ने साइड दी तो पीछे आ रहे कार सवार अब्दुल कलाम ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। परवेज के जाने के बाद अब्दुल कलाम ने पुलिस को साढ़े तीन लाख लूटने की फर्जी सूचना दे दी। दोनों कार सवार क्षेत्र की ही एक मीट फैक्टरी से लौट रहे थे।
डीसीपी ग्रामीण जोन डॉ. ईरज राजा ने बताया कि हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी निवासी परवेज एक फैक्टरी में सप्लाई का काम करते हैं जबकि इसी फैक्टरी में डासना के कुरेशियान निवासी अब्दुल कलाम ठेकेदारी करते हैं। शुक्रवार रात दोनों के बीच कार आगे निकालने के लिए विवाद हो गया। अब्दुल कलाम परवेज से गाली-गलौज करने लगा। परवेज ने विरोध किया तो दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। परवेज के वहां से जाने के बाद अब्दुल कलाम ने साजिश रच पुलिस को लूट की सूचना दे दी। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली और जांच की तो मामला फर्जी निकला। डीसीपी का कहना है कि दोनों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।