फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: डीडीए से स्वीकृत प्रोजेक्ट बता फ्लैट देने के नाम पर ठगे 15 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डीडीए से स्वीकृत प्रोजेक्ट बता फ्लैट देने के नाम पर ठगे 15 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली द्वारका सेक्टर-24 में डीडीए से स्वीकृत हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड की आवास योजना द्वितीय में फ्लैट देने के नाम पर बिल्डर ने ग्रेटर नोएडा निवासी रिचा उपाध्याय से 15 लाख रुपये हड़प लिए। तय समय में फ्लैट नहीं मिला तो रिचा उपाध्याय ने मौके पर जाकर देखा तो वहां किसी बिल्डिंग का निर्माण ही नहीं हुआ। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिचा उपाध्याय का कहना है कि 2018 में उनकी मुलाकात शुभम त्यागी से हुई। जिसने खुद को द्वारका हाइट्स कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड का मैनेजर बताया और प्रोजेक्ट स्कीम के बारे में जानकारी। उसने कहा कि आवास योजना द्वितीय के तहत द्वारका हाइट्स कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड का निर्माण किया जा रहा है। इसके उन्होंने उन्हें विज्ञापन व अन्य दस्तावेज दिखाए। विश्वास करके उन्होंने 51 हजार रुपये देकर सोसायटी में चार कमरों का एक फ्लैट बुक कर दिया। इस बीच शुभम ने हाउसिंग सोसायटी के निदेशक व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कराई। उन्होंने 2021-22 में फ्लैट पर कब्जा देने का वादा किया। इससे पहले उन्होंने लकी ड्रा के जरिये उनके नाम फ्लैट निकाला। इसके बाद किस्तों में भुगतान करने की बात कही। उन्होंने उन्हें दो बार में 15 लाख रुपये दे दिए। लंबा समय बीत जाने के बाद शुभम त्यागी ने उनके फोन कॉल उठानी बंद कर दी तो उन्होंने साइट पर जाकर देखा। वहां पता चला कि शुभम त्यागी व उसके साथियों ने मिलकर जालसाजी की है। वहां किसी बिल्डिंग का निर्माण ही नहीं हो रहा था। मामले में उन्होंने द्वारका हाइट्स कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड, शुभम त्यागी, लोकेश गिडवानी, मेघराज राठौर, अमित कुमार, रोमेल सिंह, प्रतीक पाहवा, असद मलिक, ममता वैध, मैं. निवेश ग्लोबल व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed