फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ट्रांसपोर्टर की हत्या में छह आरोपी दोषी करार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ट्रांसपोर्टर की हत्या में छह आरोपी दोषी करार
विज्ञापन

गाजियाबाद। रुपये के लेनदेन में सवा छह साल पहले ट्रांसपोर्ट कारोबारी विकास की हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को दोषी करार दिया है। मामले में शुक्रवार को सजा पर सुनवाई होगी।

कोटगांव निवासी देवेंद्र कुमार ने चार जुलाई 2016 को नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि बेटा विकास कुमार ट्रांसपोर्टर था। काम के दौरान ही विकास की दोस्ती नीरज शर्मा से हो गई थी। घटना से करीब चार साल पहले नीरज ने पत्नी को पार्षद का चुनाव लड़ाने की बात कहते हुए विकास से दस लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय बाद उनके बेटे ने रुपयों को तकादा किया तो नीरज शर्मा आनाकानी करने लगा। आरोप है कि तीन जुलाई 2016 को की रात करीब साढ़े 11 बजे उनका बेटा विकास दोस्तों के साथ जीटी रोड से घर लौट रहा था। रास्ते में नीरज शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में उन्होंने नीरज शर्मा उसके साथियों नीरज उर्फ छिद्दा, पंकज उर्फ काली, विनोद कुमार, विशाल उर्फ पप्पू, बिट्टू उर्फ विनय कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-7 नेत्रपाल सिंह की अदालत में चल रही थी। बृहस्पतिवार को अदालत ने सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed