{"_id":"6354487e36d7227a267cb766","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2465557107","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी व गुम हुए आठ लाख की कीमत के 53 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी व गुम हुए आठ लाख की कीमत के 53 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी व गुम हुए आठ लाख की कीमत के 53 मोबाइल बरामद
गाजियाबाद। छह महीने पहले चोरी हुआ मोबाइल फोन वापस मिला तो काफी खुशी मिली है। इतना समय बीत जाने के बाद तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि अब मोबाइल वापस मिल पाएगा। लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रैक कर वापस करा दिया। ये बात शास्त्रीनगर की रहने वाली सविता शर्मा ने कही।
सर्विलांस टीम ने छह माह में गुम व चोरी हुए 210 मोबाइल फोन में से 53 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इनकी कीमत करीब आठ लाख बताई गई है। पुलिस ने इनमें से 35 मोबाइल फोन के मालिकों से संपर्क कर उन्हें लौटा दिया। गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन की मिलने की उम्मीद छोड़ बैठे लोगों को जब मोबाइल फोन मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। सीओ क्राइम अंशु जैन ने बताया कि सर्विलांस टीम की कड़ी मेहनत से एक-एक फोन को ट्रेस करके बरामद किया है। सभी मोबाइल फोन दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के जिलों से बरामद किए गए हैं। यह टीम का सराहनीय कार्य है।
अन्य राज्यों में भी ट्रैक हुए मोबाइल
सर्विलांस सेल प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि ट्रैक हुए मोबाइल फोन दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, मध्यप्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। संबंधित क्षेत्र की पुलिस से संपर्क करके उन्हें भी बरामद किया जाएगा। गुम हुए अन्य मोबाइल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। उन्हें भी जल्द बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
मोबाइल वापस मिलने की नहीं थी कोई उम्मीद
दिल्ली की रहने वाली रिया ने बताया कि अप्रैल में उनका मोबाइल फोन कौशांबी में खो गया था। इसकी उन्होंने शिकायत की थी। काफी समय बीत जाने के बाद मोबाइल वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन वापस कराया है उन्हें बेहद खुशी है।
मोबाइल तो मिला लेकिन डाटा नहीं मिलने का गम
डासना के रहने वाली रंजीत सिंह ने बताया कि उनका मोबाइल फोन जून में चोरी हो गया था। मोबाइल वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी। मोबाइल फोन पुलिस ने वापस करा दिया। इससे काफी खुशी है लेकिन डाटा डिलीट होने दुख हो रहा है।