{"_id":"635054916bfb714707059a66","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd246386435","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कई रूटों पर भारी व हल्के वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कई रूटों पर भारी व हल्के वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से कई रूटों पर भारी व हल्के वाहनों का प्रवेश बंद
गाजियाबाद। धनतेरस, दीपावली, भैयादूज के अवसर पर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। बृहस्पतिवार से शहर के कई मार्गों पर भारी वाहनों प्रवेश बंद हो जाएगा। कुछ स्थानों पर हल्के वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी रहेगी। साथ ही बाजारों में जाम से निजात दिलाने के लिए हल्के वाहनों के लिए छह स्थान पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने त्योहारों की खरीदारी करने के लिए जाने वाले लोगों से अपने वाहनों को अस्थायी पार्किंग में ही खड़े करने की अपील की है। असुविधा होने पर लोग यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर- 9643322904 या यातायात निरीक्षक प्रथम संतोष सिंह से 7007847097 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
27 तक इन रूटों पर नहीं होगा भारी वाहनों का संचालन
- सभी प्रकार के भारी वाहन, ट्रक, ट्राला, बस हापुड़ तिराहे से घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे।
- सभी प्रकार के भारी वाहन, ट्रक, ट्राला, बस आदि चौधरी मोड़ से घंटाघर व हापुड़ तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।
- सभी प्रकार के भारी वाहन, ट्रक, ट्राला, बस आदि साजन मोड़ से चौधरी मोड़ की ओर न आकर लोहा मंडी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क से विवेकानंद नगर फ्लाईओवर से हापुड़ चुंगी होकर आगे जाएंगे।
- सीमापुरी, मोहन नगर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन मेरठ तिराहा से एएलटी होते हुए आगे जाएंगे।
- लाल कुंआ से हापुड़ तिराहा के बीच व चौधरी मोड़ से पुराना बस अड्डा के बीच रोडवेज बस व सिटी बस नहीं जा सकेंगी।
- गोशाला फाटक से हापुड़ तिराहा व घंटाघर की ओर, पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ के बीच भारी वाहन नहीं जाएंगे।
27 तक इन रूट पर हल्के वाहन भी रहेंगे बंद
- पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ के बीच ऑटो नहीं जा सकेंगे।
- दिल्ली जूस कॉर्नर से दिल्ली गेट व मालीवाड़ा चौराहा, जस्सीपुरा व तुराबनगर मार्केट की ओर ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगी।
- मोहन नगर से लाल कुंआ व लाल कुंआ से मोहन नगर के बीच चलने वाले ऑटो केवल ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के ऊपर से ही आगे जा सकेंगे।
यहां बनाई गई है अस्थायी पार्किंग
- शंभूदयाल डिग्री कॉलेज
- घंटाघर रामलीला मैदान
- रमते राम रोड के पास स्थित नगर निगम पार्किंग
- आंबेडकर रोड पर नेहरू युवा केंद्र
- नवयुग मार्केट में पुलिस चौकी के पीछे
- कालका गढ़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम