फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एनआरआई पति और ससुरालियों ने मांगे 50 लाख और कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एनआरआई पति और ससुरालियों ने मांगे 50 लाख और कार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में रहने वाले ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता अशोक कुमार की बेटी के साथ धोखाधड़ी कर एक शादीशुदा एनआरआई ने शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद एनआरआई निशांत तोमर ने उनकी बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। दहेज में कार और 50 लाख रुपये न देने पर निशांत और उसके परिवार ने उनकी बेटी को रखने से इनकार कर दिया। एनआरआई परिवार शादी के 13 दिन में ही छोड़ दिया और यूएसए में जाकर रहने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि उसने अपनी पहली पत्नी को भी जान से मारने का प्रयास किया था। उस मामले में न्यूयार्क पुलिस ने उसे जेल भेजा था।
मुख्य अभियंता अशोक कुमार वर्तमान में गोरखपुर में तैनात हैं। उनका परिवार कविनगर क्षेत्र में रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी नई दिल्ली मयूर विहार फेज दो निवासी निशांत तोमर के साथ नौ मार्च 2021 को की थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद 13 मार्च को सगाई हुई और 15 मार्च को गौतमबुद्धनगर में शादी हुई। आरोप है कि शादी के बाद दामाद के पिता प्रमोद तोमर, मां बबीता तोमर, भाई दीपांशु और निशांत के मामा अरुण अहलावत व सुशील अहलावत ने सगाई की रसम रूप में 13 लाख रुपये के हीरे, सोने के गहने और 10 लाख रुपये की मांग की। उनकी मांग के अनुसार उन्होंने गहने और नकदी दे दी। इसके अलावा उन्होंने बेटी को 15 लाख के गहने और 25 लाख की एफडी दी। आरोप है कि शादी के बाद से बेटी के ससुरालिये 50 लाख की नकदी और कार की मांग करने लगे। न देने पर बेटी को घर में रखने से मना कर दिया। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हनीमून पर किया मारने का प्रयास
आरोप है कि शादी के बाद उनकी बेटी और दामाद मसूरी हनीमून पर गए। वहां निशांत ने उनकी बेटी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने वहां से वापस आने पर उन्हें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालिये बोले- डिमांड पूरी करो तभी बहू को रखेंगे
आरोप है कि शादी के 13 दिन बाद निशांत 28 मार्च 2021 को उनकी बेटी को छोड़कर यूएसए चला गया। जहां वह अपने परिवार के साथ रहने लगा। दिसंबर में उनकी बेटी किसी तरह यूएसए गई तो वहां उन्होंने 12 डिग्री के तापमान में बेटी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने बेटी को वापस बुला लिया। आरोप है कि निशांत के परिजनों ने कहा कि 50 लाख और कार कार दो तभी बहू को घर में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed