{"_id":"63447798765d0d5fe1292d14","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2458403200","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटेज से मिले बदमाशों के हुलिये, फैक्टरी कर्मचारियों पूछताछ करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटेज से मिले बदमाशों के हुलिये, फैक्टरी कर्मचारियों पूछताछ करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटेज से मिले बदमाशों के हुलिये, फैक्टरी कर्मचारियों पूछताछ करेगी पुलिस
गाजियाबाद। नेहरू नगर तृतीय ई-ब्लॉक में उद्यमी के घर में परिजनों को बंधक बनाकर की गई डकैती के मामले में पुलिस को बदमाशों की गतिविधि से उद्यमी के किसी करीबी पर शक गहरा रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर सभी छह बदमाशों के हुलिये ले लिए हैं। उनके आधार पर पुलिस उद्यमी की दोनों फैक्टरी में काम करने वाले 50 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ और मिलान करने में जुटी है।
उद्यमी रमन सरीन की बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्टरी हैं। दोनों फैक्टरी में करीब 50 कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने अपना एक कार्यालय फैक्टरी में ही बना रखा है। पुलिस का कहना है कि उद्यमी की पत्नी और बेटी से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार किसी ऐसे व्यक्ति ने वारदात की है जो उनके घर के बारे में सभी जानकारी थी। ऐसे में पुलिस उनकी फैक्टरी के कर्मचारी से पूछताछ करेगी और जो हाल में नौकरी छोड़कर गया है या किस कर्मचारी का उनके घर ज्यादा आना जाना है।
इस महीने हैं त्योहार, बाजारों में बढ़ाई जाए गश्त
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के एक प्रतिनिधि मंडल समेत अन्य व्यापारियों ने नेहरू नगर निवासी उद्यमी के यहां हुई डकैती के मामले में सोमवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा व्यापारी न घर में सुरक्षित न बाजार में। आगामी त्योहारों को देखते हुए व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही त्योहारों के दौरान नेहरू युवा केंद्र, रामलीला मैदान, शंभू दयाल इंटर कॉलेज में पार्किंग व्यवस्था भी कराने की मांग की। इस अवसर पर संदीप बंसल, दीपक गर्ग, अनिल गर्ग, संजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, राहुल गर्ग समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
10 से अधिक टीमें कर रही हैं पड़ताल
जांच में 10 से ज्यादा टीमें लगी हैं। फुटेज से बदमाशों की पहचान के लिए टीम उद्यमी के करीबियों की सूची तैयार कर रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा।
निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी प्रथम