{"_id":"63110848e28bea426f2a9094","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd243885245","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: अलमारी बनवाने के नाम पर बुलाया फिर मां-बेटी ने की लूटपाट, अश्लील वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: अलमारी बनवाने के नाम पर बुलाया फिर मां-बेटी ने की लूटपाट, अश्लील वीडियो भी बनाया
Fri, 02 Sep 2022 01:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:00 AM IST
सार
पीड़ित का कहना है कि 27 अगस्त को उनके पास नसरीन नाम की महिला ने फोन कॉल करके अलमारी बनवाने की बात कही। वह उनके घर अलमारी का नाप लेने गए। आरोप है कि अगले दिन नसरीन ने उन्हें एडवांस रुपये लेने के लिए बुलाया। वे महिला के घर गए तो वहां युवती ने दो अन्य लोगों के साथ उन्हें लूट लिया।
विज्ञापन
मोबाइल से बनाया वीडियो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में मसूरी निवासी लोहे की अलमारी बनाने वाले कारोबारी को मां-बेटी ने अपने साथी के साथ मिलकर बंधक बना लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनके साथ लूटपाट की और पेटीएम के जरिये रकम ट्रांसफर करा ली। इसके बाद उन्होंने उन्हें निर्वस्त्र करके अश्लील वीडियो भी बनाई। किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। मामले में उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि 27 अगस्त को उनके पास नसरीन नाम की महिला ने फोन कॉल करके अलमारी बनवाने की बात कही। वह उनके घर अलमारी का नाप लेने गए। आरोप है कि अगले दिन नसरीन ने उन्हें एडवांस रुपये लेने के लिए बुलाया। जब वह उनके घर पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने उसे पहचान लिया, जो उनका रिश्तेदार शाहनवाज था। नसरीन ने उसके और अपनी मां के साथ मिलकर उन्हें रस्सी से बांध लिया और तमंचे व चाकू तान दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर 65 हजार रुपये लूट लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर उन्हें निर्वस्त्र करके उनकी वीडियो बना ली। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी का कहना है कि मामले में नसरीन, नसरीन की मां व शाहनवाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन