फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले छह अधिशासी अधिकारी, नोटिस जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले छह अधिशासी अधिकारी, नोटिस जारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार को नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यालयों और सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण किया। डीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर किए गए इस निरीक्षण में लोनी, मोदीनगर, पतला, निवाड़ी, डासना और फरीदनगर के अधिशासी अधिकारी कार्यालय से नदारद मिले। लोनी नगर पालिका में 920 में से सिर्फ 277 सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। अन्य नगर निकायों में भी अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित मिले अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
लोनी में एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास ने औचक निरीक्षण किया। यहां अधिशासी अधिकारी अनुपस्थित मिले। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी खराब मिली। इसके बाद उन्होंने विकास कुंज कॉलोनी स्थित शेल्टर हाउस का निरीक्षण किया। यहां एक व्यक्ति बीमार मिला। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद वह एसएलएफ वेद विहार कॉलोनी स्थित गोशाला में पहुंची। यहां उन्हें दो पशु बीमार मिले। जिनके इलाज करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे नाला निर्माण पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नगर पालिका मोदीनगर में भी अधिशासी अधिकारी अनुपस्थित मिले। यहां सफाई निरीक्षक ड्यूटी पर मिले, लेकिन 22 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मुरादनगर में अधिशासी अधिकारी तो मौजूद मिले, लेकिन सफाई निरीक्षक बिना छुट्टी लिए नदारद रहे। यहां 258 में से 241 कर्मी काम पर मिले। नगर पंचायत पतला में 44 सफाई कर्मियों में से 23 उपस्थित मिले। नगर पंचायत निवाड़ी में 62 सफाई कर्मियों में से 22 काम पर पाए गए। सफाई निरीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। नगर पंचायत डासना और फरीदनगर में अधिशासी अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने भविष्य में औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed