फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

तीसरे दिन बम्हेटा के सुशील ने जीता गोल्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तीसरे दिन बम्हेटा के सुशील ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

मसूरी। श्रीकृष्ण योगधाम में आयोजित कुश्ती महाकुंभ के तीसरे दिन हैवीवेट पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। बम्हेटा के सुशील ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिया। इसी के साथ गाजियाबाद के दो स्वर्ण पदक हो गए हैं।
ग्रीको रोमन के 60 किलोग्राम भार में बनारस के अजीत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, कुशीनगर के विकास को रजत से संतोष करना पड़ा। 67 किलोग्राम भार में महाराजगंज के रंगराज पांडेय ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 77 किलोग्राम भार में चंदौली के आशीष ने स्वर्ण, मऊ के दीपक ने रजत, वाराणसी के आशीष को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 97 किलोग्राम भार में गोरखपुर के वीरेश ने गाजीपुर के संदीप को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं, फ्री स्टाइल के 61 किलोग्राम भार में बुलंदशहर के सचिन ने स्वर्ण, मिर्जापुर के मुलायम ने रजत पदक प्राप्त किया। 70 किलोग्राम भार में संभल के सुशील ने स्वर्ण पदक जीता, बागपत के विनीत ने रजत व रिजवान और विकास को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा । 79 किलोग्राम भार में बागपत के अनुज तोमर को स्वर्ण पदक, गाजियाबाद के विकास ने रजत पदक जीता। 125 किलोग्राम भार में मुजफ्फरनगर के दीपक ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन विधायक अजीत पाल त्यागी ने मुख्य अतिथि की भूमिका अदा की। उन्होंने कहा यति नरसिंहानंद की पहल सनातन धर्म को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को सही दिशा दिखाने का कार्य करेगी। यूपी कुश्ती संघ के सचिव सुरेश उपाध्याय ने कहा कि वह श्रीकृष्ण योगधाम ट्रस्ट के साथ मिलकर कार्य करेंगे और साल में कम से कम एक स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन कराएंगे। श्री कृष्ण योगधाम ट्रस्ट के सचिव अनिल यादव ने बताया कि आज धर्म केसरी व धर्म कुमार चैंपियनशिप होगी जिसमें धर्म कुमार में 71 हजार नगद पुरस्कार व एक पीतल की गदा दी जाएगी। धर्म केशरी में एक लाख 51 हजार व एक किलोग्राम चांदी की गदा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed