फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people cheated in pretext of updating electricity bill in Kavinagar Ghaziabad

ऐसी कॉल से रहें सावधान!: विद्युत निगम का अफसर बताकर ठग खातों में लगा रहे सेंध, पलक झपकते ऐसे करते काम तमाम

Fri, 29 Jul 2022 01:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 01:03 AM IST
सार

कविनगर थाना क्षेत्र के दो लोगों को हाल ही में बिलजी बिल अपडेट कराने व कनेक्शन काटे जाने की धमकी के नाम पर साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है। दोनों पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

विज्ञापन
Two people cheated in pretext of updating electricity bill in Kavinagar Ghaziabad
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में साइबर अपराधी अब बिजली का बिल अपडेट कराने और कनेक्शन काटने की धमकी के नाम पर ठगी कर रहे हैं। कविनगर थाना क्षेत्र में ऐसे दो मामले सामने आए हैं, जिसमें शातिर ने एक व्यक्ति से बिजली का बिल अपडेट करने के नाम पर 30 रुपये भुगतान करने का झांसा देकर 97 हजार रुपये ठग लिए। दूसरे मामले में बिल जमा न होने व कनेक्शन काटने का डर दिखाकर 20 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए। पीड़ितों ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


केस-एक
अंजली राना का कहना है कि उनका खाता नोएडा स्थित सिटी बैंक में है। उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को विद्युत निगम का अफसर बताया। उसने कहा कि उनका बिजली का बिल अपडेट नहीं है। अपडेट कराने की बात पूछने पर कॉलर ने कहा कि 30 रुपये बिल में कम हैं जो जमा करने होंगे। अंजली ने उसके द्वारा बताए गए पेटीएम नंबर पर 30 रुपये भेजे तो शातिर ने उनका फोन हैक कर लिया और उनके खाते से 97 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन


केस-दो
शास्त्रीनगर के रहने वाले हीरेंद्र कांत शर्मा अधिवक्ता हैं। उनका कहना है कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से एक मेसेज आया कि बिजली का बिल जमा कर दो नहीं तो आपका कनेक्शन कट जाएगा। कुछ देर बाद उनके पास कॉल आई और मेसेज आया। मेसेज में लिखा था कि दिए हुए लिंक को खोलकर शिकायत दर्ज कर दो। उन्होंने लिंक खोला तो उनके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड बदलकर खाते से निकाले 45 हजार रुपये
डासना में ठगों ने मोहल्ला बाजीगरान निवासी चांद मोहम्मद का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। चांद मोहम्मद का कहना है कि उनका खाता डासना स्थित यूनियन बैंक में है। बुधवार को वह डासना बस अड्डा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। एटीएम से उनके रुपये नहीं निकले। वहां दो युवकों ने आकर मदद करने का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदल लिया। मामले में उन्होंने मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed