फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन कांवड़ियों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन कांवड़ियों की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। हरिद्वार से जल लेकर आ रहे तीन कांवड़ियों की तेज रफ्तार बाइक वेव सिटी के सामने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राहुल (26), प्रिंस (26) और जमशेद (27) की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों दोस्त दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले थे।
जमशेद के दोस्त रिजवान ने बताया कि तीनों दोस्त अपने जत्थे के साथ 22 जुलाई की रात हरिद्वार के लिए निकले थे। हरिद्वार से लौटते समय मेरठ के परतापुर में तीनों अपने जत्थे से अलग हो गए। तीनों दोस्त दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली आ रहे थे। हादसे में जमशेद का सिर डिवाइडर पर लगे खंभे से टकरा गया और प्रिंस व राहुल बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरे। इस दौरान राहुल के सिर और मुंह पर चोट आई व प्रिंस की गर्दन में चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला संयुक्त अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव लेकर परिजन दिल्ली चले गए।
विज्ञापन

दिसंबर में हुई थी राहुल की शादी
परिजनों ने बताया कि राहुल की दिसंबर में शादी हुई थी। उसकी पत्नी सात माह के गर्भ से है। बच्चे के जन्म से पहले ही पिता की मौत हो गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं प्रिंस का पांच साल का एक बेटा है जबकि जमशेद अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद-दीवाली साथ मनाते थे दोस्त
रिजवान ने बताया कि तीनों दोस्तों में गजब की एकजुटता थी। उनमें कभी किसी ने धर्म का भेदभाव नहीं देखा। ईद-दीवाली पर वह सभी एक दूसरे के घर जाते थे और मिलकर त्योहार मनाते थे। जमशेद हर साल राहुल, प्रिंस और अन्य दोस्तों के साथ जल लेने हरिद्वार जाता था। इस हादसे ने सभी दोस्तों को तोड़ दिया है। तीनों की मौत से मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।

हादसे में स्कूटी सवार कांवड़िये की मौत
गाजियाबाद। बम्हैटा के सामने एनएच-9 पर सोमवार तड़के स्कूटी सवार दिल्ली के बलजीत नगर निवासी कांवड़िया अजीत पांडेय डिवाइडर से टकरा गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से एनएच-9 से होते हुए दिल्ली जा रहा था। शाहपुर बम्हैटा के पास स्कूटी सवार अजीत की स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई, जबकि उनके साथी काफी आगे निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed