{"_id":"62bb5774ce17435b41635304","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2407424188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पत्नी को चाकू से गोद थाने पहुंचा 65 साल का बुजुर्ग, बोला- 44 साल से क्लेश चल रहा था, आज खत्म कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पत्नी को चाकू से गोद थाने पहुंचा 65 साल का बुजुर्ग, बोला- 44 साल से क्लेश चल रहा था, आज खत्म कर दिया
Wed, 29 Jun 2022 06:22 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 06:22 AM IST
सार
आरोपी बुजुर्ग ने पुलिस पूछताछ में बताया की शादी के 44 साल बाद भी रईसा मेरा कहा नहीं मानती, मायके वालों के कहे में रहती है। सुबह करीब दस बजे मायके जाने की जिद करने लगी, मना करने पर भी नहीं मानी तो उसे चाकू से गोद दिया।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैं अपनी पत्नी का खून करके आया हूं, मुझे जेल भेज दो, 44 साल से क्लेश चल रहा था, आज खत्म कर दिया...मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे नंदग्राम थाने पहुंचे 65 साल के अब्दुल रऊफ ने खून से सना चाकू दिखाते हुए यह कहा तो पुलिसवाले भौंचक्के रह गए। पुलिस उसे साथ लेकर हिंडन विहार में उसके घर पहुंची तो पता चला कि उसने चाकू से चार प्रहार कर 62 साल की पत्नी रईसा को लहूलुहान कर दिया है। बेहद गंभीर हालत में बेटों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
मूलरूप से बागपत के लुहारी सराय के निवासी रऊफ ने पुलिस पूछताछ में बताया, शादी के 44 साल बाद भी रईसा मेरा कहा नहीं मानती, मायके वालों के कहे में रहती है। सुबह करीब दस बजे मायके जाने की जिद करने लगी, मना करने पर भी नहीं मानी तो उसे चाकू से गोद दिया। मरा समझकर छोड़ा था, पता नहीं कैसे बच गई। पुलिस ने बताया कि रईसा पर पांच वार किए गए। दो गर्दन और तीन पेट में। बेटे इरफान ने रईसा को पटेल नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इरफान ने ही पिता के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कराया है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डेढ़ महीने पहले तोड़ दी थी टांग
अब्दुल रऊफ और रईसा के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। सातों की शादी हो चुकी है। बेटे ही मजदूरी करके परिवार चला रहे हैं। रऊफ अब काम नहीं करता है। बेटों ने बताया कि डेढ़ महीने पहले भी अब्बा और अम्मी में झगड़ा हुआ था। अब्बा ने अम्मी की टांग तोड़ दी थी। अम्मी ने पुलिस में शिकायत करने से मना किया था।
विज्ञापन
नशे का आदी है रऊफ
रईसा के भाई फरियाद अली का कहना है कि अब्दुल रऊफ काफी समय से नशे का आदी है। नशा करने के लिए वह रईसा से रुपये मांगता था, न मिलने पर भी झगड़ा करता था। इससे परेशान होकर वह कई बार मायके आकर भी रही लेकिन वह समझौता करके वापस ले जाता था।