फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

स्कूटी में टक्कर मार सराफ से लूटे 18 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
स्कूटी में टक्कर मार सराफ से लूटे 18 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम के स्वर्णजयंतीपुरम में पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात करीब आठ बजे सराफ कृष्णकांत से बदमाशों ने 18 लाख रुपये नकदी से भरा बैग लूट लिया। वह स्कूटी से जा रहे थे। दो बदमाशों ने अपनी स्कूटी से उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। बदमाशों के मोटरसाइकिल पर चल रहे दो साथियों में से एक बैग लूटकर फरार हो गया। सराफ के सूचना न देने से घटना को संदिग्ध मानकर चल रही पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
गोविंदपुरम सी-ब्लाक निवासी कृष्णकांत की राजपूत ज्वेलर्स के नाम से घर के पास ही दुकान है। वह गोविंदपुरम में ही रहने वाले सीए परवेंद्र के घर गए थे। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि परवेंद्र ने उन्हें 18 लाख रुपये दिए। वह निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते थे। परवेंद्र के घर से काले रंग के बैग में नकदी लेकर वह रात करीब आठ बजे चले। 200 मीटर ही चले थे कि स्वर्णजयंतीपुरम उनके साथ वारदात हो गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। उधर से गुजर रहे पुलिसवाले भी पहुंच गए। परवेंद्र पहले भी उनसे निवेश के लिए सोना खरीद चुके हैं।
विज्ञापन

तू कहां जा रहा है कहा और मार दी टक्कर
कृष्णकांत ने बताया कि सीए के घर उनका दोस्त मिला। वह उसकी स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। स्वर्णजयंतीपुरम में पेट्रोल के पास स्कूटी सवार दो बदमाश उनके नजदीक आए। उनमें से एक ने कहा, ओए तू कहां जा रहा है? उन्हें लगा कि कोई परिचित है। वह उसकी तरफ देखने ही वाले थे कि उसने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर पड़े। उनका बैग भी गिर पड़ा था। वह संभलने की कोशिश ही कर रहे थे कि बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने पास में बाइक रोकी। एक उतरा और बैग लेकर चला गया और बाइक पर बैठ गया। बाइक से दोनों बदमाश भाग गए। स्कूटी सवार उनके साथी भी उनके साथ ही भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से कहा, झगड़ा हुआ है
लूट होने के बाद सराफ जोर से चिल्लाए तो आसपास के लोग आ गए। थोड़ी ही देर में भीड़ जमा हो गई। वहां से पुलिस का गश्ती दल गुजरा तो रुक गया और जानकारी करने लगा। पुलिस ने लोगों से पूछा कि क्या हुआ है तो उन्होंने बताया कि कृष्णकांत का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ है। झगड़ा करने वाले भाग गए। लोगों का कहना था कि कृष्णकांत ने झगड़े के बारे में ही बताया है। पुलिस ने कृष्णकांत से बात की तो उन्होंने बताया कि लूट भी हुई है।

संदिग्ध लग रहा मामला
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि तहरीर पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सर्विलांस टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर जांच की जा रही है। सराफ के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed