{"_id":"62b8b487090a9072a33cf1f5","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2406412182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के नाम पर सीआईएसएफ जवान से ठगे छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी के नाम पर सीआईएसएफ जवान से ठगे छह लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी के नाम पर सीआईएसएफ जवान से ठगे छह लाख
मसूरी। कमेटी के नाम पर एक साल में कमेटी में रकम दोगुना करने का झांसा देकर निडौरी गांव निवासी सीआईएसएफ के सिपाही इकराम से गांव निवासी आरोपी ने छह लाख की ठगी कर ली। दो साल बाद जरूरत पड़ने पर रुपये मांगने पर आरोपी ने झूठे आरोप में फंसा कर नौकरी से निकलवाने और परिवार को परेशान करने की धमकी दी है।
इकराम अली ने बताया कि वह सीआईएसएफ में सिपाही हैं। गांव के नवाजिश से दो साल पहले उनकी मुलाकात हुई। उसने कमेटी में रुपये डालने और एक साल में दोगुनी राशि लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने 15 दिसंबर को 2021 को पांच हजार रुपये की पहली किस्त ऑनलाइन ट्रांसफर की। 12 मार्च 2022 को उन्होंने कई किस्तों के माध्यम से आरोपी के खाते में 1.97 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की। साथ ही चार लाख रुपये नकद दिए। वहीं, मामले में मसूरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जांच के मामले में कार्रवाई की जाएगी।