{"_id":"62b75f7e9d6d381dbb6dd361","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2405936195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंस्टाग्राम पर युवती को गाली देने पर छात्रों के दो गुट भिड़े, दूधेश्वर नाथ चौकी के सामने चले चाकू-छुरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंस्टाग्राम पर युवती को गाली देने पर छात्रों के दो गुट भिड़े, दूधेश्वर नाथ चौकी के सामने चले चाकू-छुरे
Sun, 26 Jun 2022 04:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 04:00 AM IST
सार
गाजियाबाद में इंस्टाग्राम पर युवती को गाली देने पर छात्रों के दो गुटों में दूधेश्वर नाथ चौकी के सामने चाकू-छुरे चले। इस दौरान दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक छात्र फरार हो गए।
विज्ञापन
चाकू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद। युवती की इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया में एक छात्र के गाली लिखने पर उसके और दोस्त के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इंस्टाग्राम पर ही एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देने के बाद दोनों साथियों को लेकर दूधेश्वर नाथ चौकी के सामने पहुंचे और चाकू-छुरे से हमला किया। इसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों गुट फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर युवती के दोस्त दोनों छात्र 11वीं में पढ़ते हैं। एक घूकना और दूसरा कैला भट्ठा का है। कैलाभट्ठा के छात्र शनिवार सुबह युवती की इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया में गाली लिख दी। घूकना के छात्र ने इस पर उसे देख लेने की धमकी दी। जवाब में उसने ललकारते हुए कहा कि दम है तो घंटाघर रामलीला मैदान आ जा। घूकना के छात्र ने कहा, तू जस्सीपुरा आकर दिखा दे।
विज्ञापन
दोनों दोपहर को साथी लेकर चौकी के सामने जस्सीपुरा पहुंच गए। घूकना के छात्र के साथ 10-15 साथी थी जबकि कैलाभट्ठा वाले के साथ पांच-छह। चौकी के सामने दोनों गुट भिड़ गए। कैलाभट्ठा के रेहान और राकिब पर चाकू -छुरे से हमले किए गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एमएमजी जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। छात्रों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाया गया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।