{"_id":"62b6171592997600e3208820","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd24054649","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की गद्दी संभालने के लिए पुजारी ने ही की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की गद्दी संभालने के लिए पुजारी ने ही की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर की गद्दी संभालने के लिए पुजारी ने ही की चोरी
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित श्री बांके बिहारी शिव मंदिर में 18 जून की रात लड्डू गोपाल की मूर्ति और नैना देवी की सोने की आंख चोरी करने के मामला का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मंदिर के वर्तमान पुजारी को हटाने के लिए मंदिर में रहे उनके शिष्य नवनीत ने ही गद्दी लेने के लिए चोरी की।
सीओ कविनगर अवनीश कुमार ने बताया कि कौशांबी के पश्चिम सरीरा कटरी निवासी नवनीत मिश्रा को गिरफ्तार किया है जो हाल में साहिबाबाद अर्थला के बाला जी विहार में रहता है। सीओ ने बताया कि जयदत्त गौड़ उर्फ सौरभ शर्मा ने 19 जून को मंदिर में हुई चोरी के संबंध में कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच की तो मंदिर में जयदत्त गौड़ के शिष्य रहे नवनीत पर शक की सुई गई। नवनीत हिंडन नदी के पास एक मंदिर की देख रेख कर रहा था। पुलिस ने नवनीत के पास से चोरी की गई मूर्ति की सोने की आंख बरामद कर ली है। चोरी की वारदात का खुलासा करने पर मंदिर समिति ने कविनगर पुलिस को सम्मानित किया।
गुरु ने दो महीने पहले हटाया तो रची साजिश
सीओ ने बताया कि नवनीत मिश्रा इसी मंदिर में आठ साल तक रहा और पुजारी जयदत्त गौड़ से पूजा-पाठ सीखा। नवनीत मंदिर संबंधी हर बात जानता था। पुजारी ने दो महीने पहले ही उसे मंदिर से निकाल दिया था। इसी बात से परेशान होकर नवनीत ने गुरु को हटाने की साजिश रची।