फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कटहल खराब निकलने पर दिव्यांग सब्जी विक्रेता को पीटा, उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कटहल खराब निकलने पर दिव्यांग सब्जी विक्रेता को पीटा, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। कटहल खराब निकलने पर दिव्यांग सब्जी विक्रेता को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले संदीप त्यागी ने सब्जी विक्रेता अनिल कुमार से बृहस्पतिवार को कटहल खरीदा था जो खराब निकला। संदीप खराब कटहल को लेकर अनिल के पास पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। संदीप ने बैटरी के स्टैंड से अनिल के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेहोश होने वह मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई।

मूलरूप से हरदोई निवासी अनिल कुमार (38) 20 साल से गांव मोरटा में अपने परिवार के साथ रहता था। वह सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अनिल ने शुक्रवार सुबह नौ घंटे बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सिर में चोट लगने से उसकी मौत होने की जानकारी मिली है। मामले में अनिल के बेटे निखिल ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कविनगर अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed