{"_id":"62a4ed43f5c74559454f7a6e","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2399022198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर ने फ्लैट को दो लोगों को बेच अलग-अलग बैंक से कराया लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर ने फ्लैट को दो लोगों को बेच अलग-अलग बैंक से कराया लोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर ने फ्लैट को दो लोगों को बेच अलग-अलग बैंक से कराया लोन
गाजियाबाद। 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक ओर एफआईआर नंदग्राम थाने में दर्ज हुई है। बिल्डर ने दिल्ली शाहदरा के भोलानाथ नगर निवासी मंजीत सिंह को आइडिया बिल्डर प्रोजेक्ट में 32.81 लाख का फ्लैट देकर दिल्ली की एसबीआई शाखा से लोन करा लिया। तय समय में बिल्डर ने उन्हें फ्लैट नहीं दिया। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि बिल्डर ने उसी फ्लैट को सुशांत साहू नाम के व्यक्ति को बेचकर आनंद विहार की पीएनबी शाखा से लोन ले लिया है। मंजीत ने बिल्डर पर धोखाधड़ी कर फ्लैट को बेचने का आरोप लगाया है।
मंजीत का कहना है कि उन्होंने 2013 में आईडिया बिल्डर ग्रुप में नौवीं मंजिल का 32.81 लाख रुपये का एक फ्लैट बुक किया। इसके लिए उन्होंने 2.67 लाख रुपये का एक चेक बिल्डर को दिया लेकिन कुछ समय बाद बिल्डर ने वह चेक खोने की बात कहकर दूसरा चेक मांगा। उन्होंने बिल्डर को दूसरा चेक दे दिया। इसके बाद उन्होंने बिल्डर को 8.02 लाख रुपये का एक ओर चेक दिया। बिल्डर ने उनके फ्लैट पर दिल्ली दरियागंज के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 24 लाख रुपये का लोन ले लिया। जिसकी उन्होंने करीब 20.07 लाख रुपये की किस्त भी भरी और 1.23 लाख रुपये का टैक्स भी दिया। उनका कहना है कि बिल्डर ने उन्हें 2016 में फ्लैट पर कब्जा देने का वादा किया था लेकिन उसने फ्लैट तय समय में नहीं दिया। 2022 में सुशांत साहू नाम के व्यक्ति ने उनसे मुलाकात की और फ्लैट के बारे में पूछा तो पता चला कि बिल्डर ने वह फ्लैट उन्हें भी बेचा है और पंजाब नेशनल बैंक आनंद विहार से लोन ले रखा है।
बैंक अधिकारियों की सूची तलाशने में जुटी एसआईटी
100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अभी तक करीब एफआईआर नंदग्राम थाने में दर्ज की जा चुकी हैं। एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। अब तत्कालीन बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के की जांच की जा रही है। जल्द ही उनके आरोपों पर भी चार्जशीट बनाकर लगाई जाएगी।