फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एफओबी से गिरकर व्यापारी की मौत, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एफओबी से गिरकर व्यापारी की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुराना रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज से गिरकर शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे विजयनगर निवासी अभिलाष सिंह (30) की मौत हो गई। अभिलाष बजरिया में अपने दोस्त से मिलकर लौट रहा था। परिजनों ने लूटपाट का विरोध करने पर मोबाइल लूटकर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना के बाद जीआरपी ने नगर कोतवाली को सूचना दी। मौके पर नगर कोतवाली और जीआरपी सीमा विवाद में उलझ गई। इसके बाद एसपी सिटी के निर्देश पर नगर कोतवाली में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में परिजनों ने नगर कोतवाली में शिकायत दी है।
विजयनगर के माता कॉलोनी निवासी अखंडवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा अभिलाष सिंह लेदर से बने सामान का व्यापार करता था। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था। रात करीब पौने 11 बजे छोटे बेटे अश्वनी को उसके दोस्त राजू ने अभिलाष की मौत की सूचना मिली। अभिलाष ने पौने 10 बजे राजू को एफओबी पर लड़ाई होने की बता कहकर बुलाया था। मौके पर जब राजू पहुंचा तो उसे वहां अभिलाष एफओबी के नीचे मृत मिला। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पैंट पर मिले ब्लेड के निशान
अश्वनी का कहना है कि अभिलाष की हत्या जेबकतरों ने की है। उसकी पैंट पर ब्लेड से काटने का निशान है। माना जा रहा है कि जेब काटने के विरोध के बाद ही मोबाइल लूटकर जेबकतरों ने उसे नीचे फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में लोग शव को देखते नजर आए
अश्वनी का कहना है कि एफओबी के दोनों ओर लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला कि लोग अचानक उठकर वहां झांकते नजर आएं हैं जहां अभिलाष का शव मिला। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक मौके से भागते हुए भी दिखाई दिए हैं। अश्वनी का कहना है कि उन्होंने घटना स्थल के आसपास अभिलाष का मोबाइल तलाशने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला। जबकि, शनिवार शाम तक कॉल करने पर घंटी बजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed