फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अवैध तरीके से सोनू को गोद देने वाले दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अवैध तरीके से सोनू को गोद देने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के लोहा मंडी में एक नौ वर्षीय सोनू को जुबैर बनाने के मामले में कविनगर पुलिस अवैध तरीके से गोद देने वाले मिथलेश और उसकी पत्नी सोनू उर्फ कुन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि मामले में पुलिस उमर मोहम्मद को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और फरार जुल्फिकार को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। जांच में रफीगंज औरंगाबाद बिहार निवासी सोनू उर्फ कुन्नी देवी, मिथलेश यादव, अगौता बुलंदशहर निवासी बबली, उमर मोहम्मद और जुल्फिकार के नाम सामने आए जिनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सोनू की मां की मौत के बाद कुन्नी देवी और मिथलेश सोनू की देख रेख कर रहे थे। कुन्नी और मिथलेश ने जुल्फिकार के जरिये सोनू को बबली और उमर मोहम्मद को अवैध तरीके से गोद दे दिया। इन तीनों ने मिलकर सोनू का खतना करा दिया और सोनू से जुबैर बना दिया। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले जुल्फिकार फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मिथलेश और कुन्नी ने अवैध तरीके से सोनू को पचास रुपये के स्टांप पर लिखवाकर गोद देने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed