फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जिम ट्रेनर ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जिम ट्रेनर ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन

मुरादनगर। मुरादनगर के कनौजा गांव में रविवार रात जिम ट्रेनर आतिर (25) ने जिम से लौटने के बाद घेर में जाकर करीब सवा दस बजे कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले आतिर ने करीब नौ बजे अपने चचेरे भाई को कॉल कर माफी मांगी और मम्मी-पापा का ध्यान रखने की बात कही। साढ़े दस बजे जब चचेरा भाई घेर में पहुंचे तो कमरे में आतिर लहूलुहान स्थिति में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद किया।
कनौजा गांव निवासी अख्तर ऑर्डिनेंस फैक्टरी से सेवानिवृत्त हैं। अख्तर के तीन बेटे हैं। आतिर दूसरे नंबर का बेटा था। आतिर मुरादनगर में एक जिम पर ट्रेनर था। रविवार शाम जिम से लौटने के बाद आतिर घर से खाना खाकर घेर पर चला गया। वहां जाकर उसने अपने चचेरे भाई को कॉल कर बात की। चचेरे भाई ने आतिर के बातों को सुनकर ऐसी बातें करने का कारण पूछा तो उसने फोन काट दिया। ऐसे में वह घेर पर पहुंचा तो वहां आतिर मृत मिला। चीख सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मुरादनगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि आतिर का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। कॉल डिटेल और व्हाट्सएप की जानकारी लेकर जांच की जा रही है। साथ ही आतिर के दोस्त व अन्य परिचितों से भी पूछताछ कर आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जाएगा। हालांकि परिजनों ने फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed