{"_id":"629d0178072f9801660321d0","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2395908123","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
गाजियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस के हाथ 15 दिन बाद भी खाली हैं। परिजनों के पुलिस से गुहार लगाने पर हर बार आगे की तारीख दे दी जाती है। शनिवार को भी परिजनों ने एसपी सिटी से मिलकर आरोपियों को जल्द जल्द पकड़ने की मांग की थी, जिस पर पुलिस ने 24 घंटे का समय मांगा गया था लेकिन रविवार को समय सीमा बीतने के बाद भी पुलिस एक बार फिर पहले की स्थिति में आ गई। जांच चल रही है, जल्दी पकड़े जाएंगे कहकर परिजनों फिर आश्वासन दे दिया गया। पुलिस का यह रवैया तब है जब हाल ही में छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता द्वारा जहर खाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करने सिहानी गेट थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 19 मई को नाबालिग अपनी बहन को स्कूल से लेने जा रही थी तो सुमित नाम के युवक ने उसे पकड़कर गाड़ी में खींच लिया था। इसके बाद अपने दो अन्य साथियों मुकुल और तस्सी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इस बीच अश्लील तस्वीरें भी खींच ली गईं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने की हिदायत दी थी। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों एक सप्ताह तक कविनगर थाने के चक्कर काटने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों को पकड़ने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। मामले में एसएसपी मुनिराज का कहना है कि पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहीं हैं।
एक महीने बाद भी युवती की बरामदगी नहीं
मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में युवती के लापता मामले में एक महीने से चल रही जांच और दबिश के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। युवती के पिता धर्मेद्र कुमार का कहना है कि आत्मदाह के प्रयास के बाद उन पर नजर रखने के लिए एक सिपाही दिया था, उसको भी हटा लिया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।