फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

स्थाई लाइसेंस आवेदकों के लिए बढ़ाए जाएंगे स्लॉट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
स्थाई लाइसेंस आवेदकों के लिए बढ़ाए जाएंगे स्लॉट
विज्ञापन

गाजियाबाद। परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया फेसलैस करने के बाद स्थाई लाइसेंस आवेदकों के स्लॉट बढा दिए जाएंगे। परिवहन कार्यालय से इसके लिए शासन को पत्र लिखकर मंजूरी मांगी गई है। लाइसेंस के लिए हर रोज ऑनलाइन 800 से एक हजार आवेदन आते हैं। परिवहन विभाग द्वारा लर्निग और स्थाई लाइसेंस आवेदकों के लिए 180-180 स्लॉट जारी किए थे। लर्निग फेसलैस होने से 180 स्लॉट समाप्त कर दिए गए हैं, जिन्हें शासन से मंजूरी के बाद स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को दिया जाएगा।
आरटीओ दफ्तर में स्लॉट कम होने से एक महीने में 14 से 15 हजार आवेदक लंबित सूची में आ जाते हैं। गर्मियों की छुट्टी होने से आवेदकों की संख्या बढ़ने के बाद स्लॉट का समय और भी आगे बढ़ रहा है, जिससे तीन महीने बाद का स्लॉट दिया जा रहा है। परिवहन विभाग की सारथी वेबसाइट पर प्रतिदिन पांच से सात मिनट में ही स्लॉट बुक हो जाते हैं। ऐसे में कई आवेदकों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद भी स्लॉट बढ़ाने पर कोई काम नहीं
एआरटीओ प्रणव झा ने बताया कि आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डेढ़ साल पहले शासन को स्लॉट बढ़ाने की संस्तुति की थी। लर्निंग के स्लॉट समाप्त होने से शासन ने स्थाई आवेदन के स्लॉट बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने में दो बार बढ़े फेसलैस के स्लॉट
जनवरी 2022 में फेसलैस लाइसेंस बनाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन चार महीनों में इसके स्लॉट को दो बार बढ़ाया जा चुका है। शुरूआत में 57 स्लॉट थे, जिन्हें बाद में दो बार में बढ़ाकर 170 स्लॉट कर दिया गया। परिवहन विभाग के कर्मियों को अनुभव होने से फेसलैस व्यवस्था को ही पूरी तरह लागू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed