फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फलों की कैरेट में लाए 40 लाख का गांजा, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फलों की कैरेट में लाए 40 लाख का गांजा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कैंटर में फलों के कैरेट में आंध्र प्रदेश से करीब 40 लाख रुपये का गांजा ले आ रहे तीन तस्करों को नंदग्राम पुलिस और एसपी सिटी की एसओजी टीम ने मंगलवार रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 243 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसे वह गाजियाबाद और दिल्ली, एनसीआर में सप्लाई करने के लिए लाए थे। पकड़े गए आरोपी मोदीनगर निवासी फरीद, चरथावल मुजफ्फरनगर निवासी सलीम और नंदग्राम नईबस्ती निवासी गौरव वाल्मिकी हैं, गिरोह का सरगना विवेक चौधरी और कैंटर मालिक संतोष फरार है।
एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि तस्कर आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में ऑन डिमांड सप्लाई करते हैं। माल गाजियाबाद लाकर क्षेत्रवार अपने साथियों को देते हैं इसके बाद वह आगे उसकी सप्लाई करते हैं। गांजा का सौदा गौरव वाल्मिकी करता है। सलीम और फरीद गांजा लाने में साथ रहते थे और उसकी सप्लाई कराते हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के साथ कैंटर व कैंटर मालिक पर भी एनडीपीएस एक्ट में ही कार्रवाई की जाएगी। जिसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।
अप्रैल में पकड़े गए तस्करों से जोड़े जा रहे तार
मार्च में एसपी क्राइम की टीम ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से 175 किलो गांजा बरामद किया था जो विशाखापट्टनम और ओडिशा से कबाड़ की बोरियों में गांजा छिपाकर ला रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि इसकी जानकारी की जा रही है कि क्या गिरोह एक दूसरे के संपर्क में थे और इन सभी का सरगना कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed