फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कार पर स्टंटबाजी के दो और वीडियो वायरल, 16 हजार के चालान कटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कार पर स्टंटबाजी के दो और वीडियो वायरल, 16 हजार के चालान कटे
विज्ञापन

गाजियाबाद। लगातार चालान की कार्रवाई होने के बाद स्टंटबाज अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर सोशल मीडिया पर ख्याति पाने के लिए वीडियो बना रहे हैं। रविवार को भी दो वीडियो वायरल हुए थे, इनमें से पुलिस ने एक स्टंटबाज का पांच हजार का चालान किया था जबकि दूसरे की तलाश कर रही है। मंगलवार को फिर कार पर स्टंट के दो और वीडियो वायरल हो गए। इनमें से एक सिद्धार्थ विहार फ्लाईओवर का बताया जा रहा है। इसकी पहचान कर पुलिस ने 55 सौ रुपये का चालान काटा है। दूसरा वीडियो क्रासिंग रिपब्लिक के पास का बताया गया है। पुलिस ने इसका साढ़े 10 हजार रुपये का चालान काटा है।

सिद्धार्थ विहार फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले की कार नंबर के आधार पर आजाद मलिक के रूप पहचान हुई। वीडियो में एक युवक को सड़क किनारे लगाकर कार की छत पर खड़ा होकर नाचता नजर आ रहा है। इसी दौरान फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही भी हो रही है। दूसरे वीडियो में क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का 20 सेकेंड का वीडियो है। इसमें एक युवक चलती कार की छत पर लेटा हुआ है। इसकी पहचान बासिद चौधरी के रूप में हुई है। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि वायरल वीडियो में स्टंटबाजी करने के मामले में चालान काटे गए हैं। स्टंटबाजों पर चालान के अलावा भी सख्त कार्रवाई के लिए योजना बनाई जा रही है। स्टंटबाजों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed