फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

तीसरी मंजिल से कूदने वाले कारोबारी की उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तीसरी मंजिल से कूदने वाले कारोबारी की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर के गौड़ मॉल की तीसरी मंजिल से रविवार देर रात कारोबारी विक्रम यादव (42) कूद गए, जिनकी उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिलने से आत्महत्या के कारण का पता नहीं लग सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया डिप्रेशन का कारण बता रही है।

राजनगर के सेक्टर-12 निवासी विक्रम यादव का लोहा मंडी में कारोबार है। रविवार शाम उन्होंने मॉल में तीसरी मंजिल पर पहुंचे और एस्केलेटर के पास जहां जाल नहीं लगा था, वहां गए और छलांग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का सही पता नहीं चला है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह काफी समय से डिप्रेशन में थे। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed