फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर भाई के चाकू घोंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर भाई के चाकू घोंपा
विज्ञापन

मसूरी। डासना में शुक्रवार देर रात युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने युवती के भाई की छाती और कमर में चाकू घोंप दिया। हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के चाचा ने मसूरी थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

डासना निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि उनकी भतीजी पांच मई को अपने परिजनों के साथ सिहानी गेट स्थित एक मॉल में गई थी। इसी दौरान ओवैस, सुहेब, फेरिस, समीर और फैजान ने उनकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने झगड़ा करने लगे। इस मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में शिकायत की थी। इसी बात पर वह रंजिश मानने लगे। उनका कहना शुक्रवार रात आठ बजे उनका भतीजा घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान समीर, ओवैस और सुहेल आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ओवैस ने उसके हाथ पकड़ लिए और सुहेल व समीर ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आरोपी मौके से भाग और गंभीर हालत देख परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी सदर आकाश पटेल का कहना है कि घटना में छेड़छाड़ का मामला सामने नहीं आया है। तहरीर के आधार पर हत्या की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed