फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जेल में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जेल में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या
विज्ञापन

मसूरी। डासना जेल में तैनात सिपाही गजेंद्र (24) ने बृहस्पतिवार दोपहर डासना के सदभावनापुरम में अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुलने पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर देखा तो गजेंद्र का शव पंखे से लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को अंदेशा है कि गजेंद्र ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूलरूप से आगरा के खेरागढ़ निवासी गजेंद्र पिछले पांच माह से डासना जेल में तैनात है। गजेंद्र के बड़े भाई भी यूपी पुलिस में आगरा में तैनात हैं। गजेंद्र यहां अपने छोटे भाई लवकुश के साथ रह रहे थे। लवकुश गाजियाबाद के ही एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। जानकारी के अनुसार तीन दिन से गजेंद्र बीमारी के कारण अवकाश पर थे। बृहस्पतिवार सुबह लवकुश के स्कूल जाने के बाद गजेंद्र ने आत्महत्या की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी एक युवती ने तीन दिन पहले जेल अधीक्षक को शिकायत दी थी कि गजेंद्र उससे शादी नहीं कर रहा है। प्राथमिक जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि इस दबाव में आकर गजेंद्र ने आत्महत्या की है। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार की ओर से शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed