फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 250 महिलाओं से ठगे 36.30 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 250 महिलाओं से ठगे 36.30 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। नारी उत्थान के नाम पर संस्था बनाकर एक महिला ने 250 महिलाओं से 36.30 लाख रुपये ठग लिए। गोविंदपुरम निवासी मधु शिशौदिया का आरोप है कि सेक्टर-23 निवासी शारदा जादौन ने खुद को एक संस्था का अध्यक्ष बताकर एक हजार रुपये प्रतिमाह जमा कराए। इसके बाद मोटी रकम लेकर रुपये वापस नहीं लौटाए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर वह अभद्रता करती है और जान से मारने की धमकी दे रही है। न्यायालय के आदेश पर कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

मधु शिशौदिया का कहना है कि 2015 में उनकी पहचान शारदा से हुई। शारदा ने खुद को शांति शिक्षा एवं नारी उत्थान समिति का अध्यक्ष बताया और एक योजना के बारे में बताया। इसमें एक ग्रुप में 20 महिलाएं होने की बात कही और प्रत्येक महिला द्वारा एक हजार रुपये प्रतिमाह जमा करने की बात कही। और हर महीने लकी ड्रा में नाम आने वाली महिला 20 हजार रुपये दिए जाने की बात बताई। उसके झांसे में आकर उन्होंने अपनी कई परिचित महिलाओं को इससे जुड़वा दिया। आरोप है कि शारदा ने न कोई लकी ड्रा निकाला न रुपये वापस किए और गरीब महिलाओं के लाखों रुपये हड़प लिए। मधु का कहना है कि जब वह उनसे रुपये वापस मांगने गई तो शारदा ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इस मामले की शिकायत कविनगर थाने में की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। एसएसपी के आदेश पर भी कोई कार्रवाई नहीं तो न्यायालय के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच में जुटी। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed