{"_id":"625f0c71f7123b26045789a2","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd237148847","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बेचने के नाम पर हड़पे नौ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान बेचने के नाम पर हड़पे नौ लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान बेचने के नाम पर हड़पे नौ लाख रुपये
गाजियाबाद। मसूरी के कल्लूगढ़ी निवासी सलीमुद्दीन के साथ उनके एक परिचित ने मकान बेचने के नाम पर नौ लाख रुपये हड़प लिए। उनके परिचित ने रुपये लेने के बाद ना बैनामा कराया और ना रुपये वापस लौटाए। बैनामा कराने के लिए कहने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके परिवार की पिटाई कर दी। आरोप है कि मामले की शिकायत पुलिस की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई।
सलीमुद्दीन का कहना है कि उनके परिचित कल्लू गढ़ी निवासी शमशाद अली ने अपना मकान बेचने की बात कही। उन्हें शमशाद का मकान पसंद आ गया। 2019 में नौ लाख रुपये में मकान का सौदा हो गया। इसके लिए उन्होंने 10 हजार रुपये एडवांस दे दिए। बाकी रकम बैनामा के समय पर देने का वादा हुआ लेकिन कुछ समय बाद वह उनके पास रुपयों की जरूरत बताकर उनके 8.90 लाख रुपये भी ले गया। आरोप है कि तय समय में शमशाद ने बैनामा नहीं कराया और बैनामा कराने की बात पर हर बार टरकाता रहा। मार्च 2020 में लॉकडाउन का बहाना बना दिया। जुलाई 2021 तक भी बैनामा नहीं होने पर जब उन्होंने बैनामा कराने या रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो वह कुछ लोगों के साथ उनके घर आ गया। आरोप है कि उसने उनके परिवार पर हमला कर दिया और सामान तोड़ने लगा। इसी दौरान गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई तभी वह लोग जान से मारने की धमकी देकर रुपये वापस नहीं लौटाने की बात बोल गया। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में शमशाद और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।