फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

किराना कारोबारी के जेब काटकर 50 हजार उड़ाए, पुलिसकर्मी बोले आंबेडकर जयंती में हैं व्यस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
किराना कारोबारी के जेब काटकर 50 हजार उड़ाए, पुलिसकर्मी बोले आंबेडकर जयंती में हैं व्यस्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुरादनगर से गाजियाबाद किराने का माल लेने आए कारोबारी राजकुमार की पुराना बस अड्डा के पास जेब कतरों ने जेब काटकर 50 हजार रुपये उड़ा लिए। जेब कटने का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर पर कई बार कॉल की लेकिन कॉल नहीं मिली। आरोप है कि इसके बाद वह चौकी गए तो वहां पुलिसकर्मियों ने आंबेडकर जयंती में फोर्स व्यस्त होने का बहाना बना दिया। जब उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर थाने ले आई। जहां उन्होंने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुरादनगर निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी मुरादनगर में रावली रोड पर किशनलाल राजकुमार किराना स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान के लिए माल लेने के लिए वह गाजियाबाद में किराना मंडी में आते हैं। बृहस्पतिवार को वह माल लेने आए थे। पुराना बस अड्डे पर बस से उतरते समय उनके आगे और पीछे दो-दो युवक चल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आगे वाले युवकों से जल्दी चलने के लिए कहा तो उन्होंने पैर में चोट लगने की बात कही। इसके बाद कुछ दूर चलने पर जेब में हाथ डाला तो जेब कटने का पता चला। राजकुमार ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना देने के लिए 112 हेल्पलाइन पर कई बार कॉल मिलाई, लेकिन कॉल नहीं मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। चौकी पर शिकायत दर्ज ना करने के आरोप की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed