फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पश्चिमी यूपी में अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने वाले सरगना को एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पश्चिमी यूपी में अवैध असलहा फैक्टरी चलाने वाले सरगना को एयरपोर्ट से गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी में अवैध असलहा फैक्टरी चलाने वाले और उनकी सप्लाई करने वाले सरगना जहीरुद्दीन को क्राइम ब्रांच और मुरादनगर पुलिस ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जहीरुद्दीन यूएई भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कराकर उसे गिरफ्तार किया और पासपोर्ट जब्त कर लिया। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर इसकी अन्य ठिकानों और साथियों के बारे में जानकारी लेगी। पूर्व में पुलिस इसके चार मुख्य साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार जहीरुद्दीन मेरठ के सराय बहलीन खपरैल निवासी है। उस पर आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पिछले साल मुरादनगर में अवैध हथियारों की दो फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया था। जहां से बने व अधबने हथियार बरामद किए गए थे। उन फैक्टरियों का जहीरुद्दीन मास्टरमाइंड था। जहीरुद्दीन पूर्व में भी हथियारों की तस्करी के मामले में 2019 और 2020 में मेरठ से जेल जा चुका है। इसकी तभी से तलाश की जा रही थी। पूछताछ में जहीरुद्दीन ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। किसी से भी बात करने के लिए वह पड़ोसी या अन्य किसी का मोबाइल इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन

----------
जहीरुद्दीन पहले करते था कपड़ों का कारोबार
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर्र रहमान सिद्धीकी ने बताया कि जहीरुद्दीन पहले अलग-अलग राज्यों से कपड़े लाकर बिहार के मुंगेर में फेरी लगाता था। वहीं जहीरुद्दीन की मुलाकात हथियार तस्करी करने वाले सादुल्ला से हुई। सादुल्ला से हथियार बनाना सीखने के बाद वह कपड़ों में छिपाकर मेरठ में लाकर हथियारों की तस्करी करने लगा। इसमें अच्छा मुनाफा देख कपड़े का कारोबार छोड़कर हथियारों की तस्करी शुरू कर दी। इसके बाद उसने लोगों को जोड़कर मेरठ और मुरादनगर में अवैध हथियार की फैक्टरी खोल दी। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। साथ ही इन लोगों ने जिन्हें हथियारों की सप्लाई की है उनकी भी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed