{"_id":"62571dd1ceaa6774bf3393a6","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd236851315","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग में पति और जेठ ने प्रेमी को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-प्रसंग में पति और जेठ ने प्रेमी को मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम-प्रसंग में पति और जेठ ने प्रेमी को मौत के घाट उतारा
गाजियाबाद। नंदग्राम के भट्टा नंबर-5 रोड पर मंगलवार रात महिला के प्रेमी राहुल को महिला के पति अरुण और जेठ विनोद ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार महिला का अरुण के साथ प्रेम विवाह होने के बाद भी महिला तीन साल से राहुल के संपर्क में थी। मंगलवार को राहुल महिला से मिलने आया था। इसी दौरान घर पहुंचे पति ने दोनों को देख लिया। अरुण ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद अरुण ने अपने भाई विनोद को बुला लिया और दोनों ने मिलकर राहुल की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमले के बाद अरुण ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अवस्था में राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में हत्या की गई है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि मोदीनगर की गांधी कॉलोनी निवासी राहुल (30) इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह नंदग्राम के भट्टा नंबर-5 रोड निवासी लक्ष्मी के संपर्क में था। मंगलवार को जब वह लक्ष्मी से मिलने आया तो लक्ष्मी का पति अरुण घर आ गया। दोनों को साथ देखकर अरुण को गुस्सा आ गया और उसने अपने भाई विनोद के साथ राहुल पर हमला कर दिया। राहुल के बेहोश होने पर दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचना दी कि घर में चोर घुस आया है। उसे मौके पर पकड़ लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को राहुल बेसुध हालत में मिला जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
----
पहले से था शक, अब हुआ यकीन
थाना प्रभारी ने बताया कि करीब तीन साल पहले लक्ष्मी और राहुल एक कंपनी में नौकरी करते थे तभी से दोनों संपर्क में थे। लक्ष्मी और अरुण के प्रेम विवाह के बाद भी लक्ष्मी राहुल के संपर्क में थी। पूछताछ में आरोपी अरुण ने बताया कि उसे अपने पत्नी और राहुल पर पहले से शक था लेकिन मंगलवार रात दोनों को साथ देखकर शक यकीन में बदल गया।