{"_id":"6250887ab1e80931da468b9f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd236597769","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा हत्याकांड : व्यापारियों ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा हत्याकांड : व्यापारियों ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा हत्याकांड : व्यापारियों ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
गाजियाबाद। शहर में राकेश मार्ग पर लूट का विरोध करने पर सुनार को गोली मारने के मामले में पुलिस के हाथ 36 घंटे बाद भी खाली हैं। पुलिस ने बदमाशों को जल्द पकड़ने के लिए दर्जन भर टीम लगाई हैं, जिनमें से आधी टीमें सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगीं हैं, बावजूद अभी तक पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। वहीं घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 48 घंटे के भीतर खुलासा नहीं होने पर दुकानें बंद कर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। राकेश मार्ग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शनिवार से राकेश मार्ग की 300 दुकानों को बंद करने का एलान किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए सीओ आलोक दुबे ने शुक्रवार शाम व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें अगले 48 घंटे में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारियों ने सिहानी गेट थाना प्रभारी पर व्यापारियों की बात को अनदेखा करने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। इस पर सीओ ने इससे एसएसपी को अवगत कराने का आश्वासन दिया। राकेश मार्ग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष उदित गोस्वामी ने बताया कि घटना का खुलासा नहीं होने और सिहानी गेट थाना प्रभारी के रवैये से व्यापारियों में खासा असंतोष और रोष है। यदि 48 घंटे में घटना का खुलासा नहीं होता है तो दुकानों को बंद कर प्रदर्शन करेंगे।
वारदात के बाद भी राकेश मार्ग पर मुस्तैद नहीं दिखी पुलिस
दिनदहाड़े गोली मारने की घटना के बाद भी शुक्रवार को राकेश मार्ग पर पुलिस की मुस्तैदी और सक्रियता पूरी तरह उदासीन रही। राकेश मार्ग तिराहे पर तैनात चार पुलिसकर्मी न तो यातायात को नियंत्रित करते दिखे, न किसी को चेक करने की जरूरत समझ रहे थे। वहीं राकेश मार्ग पर ही नासिरपुर फाटक पर लगाए गये बैरिकेडिंग पर पुलिसकर्मी नहीं मिले। ये तब है जब हाल ही में एसएसपी मुनिराज ने चार्ज संभालने के बाद पुलिस की गश्त और सक्रियता को बढ़ाने की सख्त हिदायत दे रखी है।
पुलिसकर्मियों पर सीसीटीवी फुटेज गायब करने का आरोप
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी मुनिराज में सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह किया। जिस पर व्यापारियों ने सीसीटीवी लगे सर्राफा दुकानों की लिस्ट देते हुए ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में 14 अक्टूबर 2021 को बदमाशों द्वारा की गई सुनार राजकुमार की हत्या का मुद्दा उठाते हुए मामले का खुलासा करने का आग्रह किया। इस दौरान मृतक राजकुमार की पत्नी भी सभागार में मौजूद थीं, जिन्होंने पुलिसकर्मियों पर सीसीटीवी फुटेज गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। स्वर्णकार महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा ने एसएसपी से पुलिस की गश्त बढ़ाने, सर्राफा व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग रखी।