{"_id":"62436601c17605005b4688fe","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd236089867","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती कर नाईजीरियाई ने 200 युवतियों से की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्ती कर नाईजीरियाई ने 200 युवतियों से की ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर 200 भारतीय युवतियों से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना नाइजीरियाई नागरिक उडकवे कयपिरिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 12वीं पास शातिर फेसबुक पर अकाउंट बनाकर युवतियों से दोस्ती करके, देश घूमने, शादी का झांसा देकर उन्हें अपना शिकार बनाता था। पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि उडकवे कयपिरिन दिल्ली के उत्तम नगर में एक मकान में किराए पर रह रहा था। उसके पास से विभिन्न मेट्रिमोनियल और सोशल मीडिया साइट के माध्यम से 200 से अधिक महिलाओं का डाटा मिला है। साथ ही उसके पास से लैपटॉप, दो मोबाइल, तीन डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि हाल ही में फरवरी माह में गिरोह ने नया प्लान तैयार किया था, जिसमें वह जगह बदलकर लोगों से ठगी करने की तैयारी में थे। आरोपी से आईबी और एलआईयू की टीम भी पूछताछ कर रही है। साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि गिरोह के 11 अकाउंट सामने आए हैं जो फर्जी आईडी पर खुलवाए गए थे। गिरोह के सभी खातों की तलाश की जा रही है कि इन्होंने कितने रुपये की ठगी की है।
2013 में भारत आया था सरगना
उडकवे कयपिरिन 9 साल से बिना वीजा और 5 साल से बिना पासपोर्ट के भारत में रह रहा है। आरोपी 2013 में एक माह के मेडिकल वीजा पर भारत आया था तभी से वह यहां जगह बदल-बदलकर रह रहा है। गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि 2017 में इसके पासपोर्ट की समय सीमा भी खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे करते थे ठगी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल साइट पर सक्रिय रहता है और अलग-अलग नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर अनजान लोगों की फोटो लगाकर युवतियों से बात करता था। युवतियों से बात करके उनसे शादी करने की बात करके भारत घूमने को कहता था। युवतियों के झांसे में आने के बाद अपनी महिला साथी से खुद को कस्टम में फंसा बताने बात कहकर युवतियों से रुपये ठगते थे। गिरोह ने गाजियाबाद में सिहानी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से 35 लाख रुपये ठगी की जिससे आरोपी ने शिकागो का रहने वाला बनकर बात की थी। इसी मामले की जांच कर साइबर सेल ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।