फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन में बना कॉल सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन में बना कॉल सेंटर
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने का जिम्मा संभालने वाली पुलिस भी इसकी चपेट में है। 300 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। महकमे में संक्रमण के हालात ज्यादा न बिगड़ें, इसके लिए अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के बचाव और उपचार का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इसके तहत एसएससी अमित पाठक ने पुलिस लाइन में कॉल सेंटर स्थापित कराया है। यहां बैठकर एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण समेत अन्य पुलिस अधिकारी संक्रमित पुलिसकर्मियों को फोन कर उनका हालचाल जानते हैं। साथ ही हौसला देते हैं कि वह किसी बात की चिंता न करें। महकमा हर स्थिति में उनके साथ है।
एसएसपी का कहना है कि संक्रमित पुलिसकर्मियों अपडेट लेने के मकसद से ही पुलिस लाइन में कॉल सेंटर स्थापित कराया गया है। रोजाना जिले का कोई न कोई अधिकारी कॉल सेंटर में बैठकर संक्रमित पुलिसकर्मियों का हालचाल जानता है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की मनोस्थिति सकारात्मक रखने के लिए उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है। कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों का हाल है जानने के लिए एक प्रोफार्मा बनाकर कुछ सवाल तैयार किए गए हैं। इनमें ऑक्सी लेवल जाना जाता है। ऑक्सीजन, दवाई व इंजेक्शन की जरूरत के बारे में पूछा जाता है। कोरोना वैक्सीन लगवाई या नहीं, इसकी जानकारी ली जाती है। साथ ही घर में किसी भी चीज की जरूरत होने पर उसे मुहैया कराया जाता है। डॉक्टर होने के नाते एसपी ग्रामीण संक्रमित पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को कोरोना से बचाव के टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन

----------------------
दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई, 132 ठीक हुए.......
अधिकारियों के मुताबिक जिले के 329 पुलिसकर्मी अब तक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मुरादनगर थाने की चौकी पर तैनात दरोगा कपिल कुमार और यातायात पुलिस के सिपाही पुष्पेंद्र की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 132 पुलिसकर्मी कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं। 190 पुलिस कर्मी व अधिकारी होम आइसोलेशन में उपचार रखें जबकि 5 पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed