फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पैदल पलायन के बाद फिर पटरी पर आए जिंदगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पैदल पलायन के बाद फिर पटरी पर आए जिंदगी
विज्ञापन

शोभित शर्मा
गाजियाबाद। लॉकडाउन में आर्थिक पहिया थम सा गया था। नौकरी, मजदूरी, व्यवसाय सब बंद हो गए। मजदूर पलायन को मजबूर हो गए। सरकार और लोगों ने अपने-अपने स्तर पर मदद भी कि लेकिन लोग हालात काबू से बाहर हो रहे थे। धीरे-धीरे परिस्थिति बदली और रोजी का पहिया पटरी पर आया। अमर उजाला ने कुछ कामगारों से इस पर बात की।
पैदल ही लौट गए घर
प्रतापगढ़ निवासी रोहित ने बताया कि वह अमृत स्टील कंपाउंड औद्योगिक क्षेत्र में बतौर श्रमिक कार्य करते हैं। करीब चार साल की नौकरी के बाद वह अपने परिवार को लेकर गाजियाबाद आए, लेकिन लॉकडाउन में काम बंद होने से मुश्किलों ने परिवार को घेर लिया। पैदल ही घर की ओर पलायन करना पड़ा। उम्मीदें खत्म हो गई थी। कुछ महीने बाद हालात बदले और फैक्टरी से बुलावा आया। दिसंबर में वह वापस काम पर लौट आए।
विज्ञापन

मुश्किल से परिवार को संभाला
गोरखपुर निवासी अमन ने बताया कि वह लालकुआं के नजदीक एक फैक्टरी में काम करते हैं। लॉकडाउन में वह घर चले गए थे। अमन ने बताया कि लॉकडाउन के 15 दिन बाद ही मुश्किलें सामने आ खड़ी हुईं। राशन खत्म होने लगा और घर जाने के भी पैसे नहीं थे। फैक्टरी मालिक ने मदद की। सोचा था वापस नहीं लौटना है, लेकिन रोजगार भी करना था। वापस गाजियाबाद लौटा। नौकरी वापस मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा वापसी नई जिंदगी जैसी
कानपुर देहात के पुरी निवासी अनवर ने बताया कि वह नॉन फेबरिक वूबन की फैक्टरी में सिलाई का काम करते हैं। काम बंद होने पर परिवार मुश्किल में आ गया। घर लौटने का इरादा कर लिया था। राशन से लेकर घर के जरूरी सामान जुटाना भी मुश्किल हो रहा था। इस बीच फैक्टरी के शुरू होने की खबर मिली। फैक्टरी में मास्क बनाने का काम शुरू हुआ था। काम का बुलावा आया तो लगा जिंदगी जैसे नई शुरुआत लेकर आई है। इस बीच काम पर गया और परिवार को वापस घर भेज दिया। अब परिवार को भी वापस बुला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed