फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बाजार में साप्ताहिक बंदी होगी लागू, लापरवाही पर चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बाजार में साप्ताहिक बंदी होगी लागू, लापरवाही पर चालान
विज्ञापन

गाजियाबाद। संक्रमण के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। डीएम ने बाजार में साप्ताहिक बंदी लागू करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिया है। लापरवाही करने वालों का चालान काटा जाएगा। जिन राज्यों में संक्रमण की रफ्तार तेज है, वहां से आने वाले यात्रियों की स्टेशन पर जांच शुरू हो गई है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती बरती जाएगी।
इस सिलसिले में जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता सोमवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। डीएम ने बताया अब महाराष्ट्र और केरल से आने वाले सभी यात्रियों की स्टेशन के निकास द्वार पर ही कोविड जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टेशन पर कोविड जांच के लिए एक टीम तैनात कर दी गई है। सीएमओ ने बताया गोंडा और बस्ती जैसे जिलों में महाराष्ट्र और केरल से आए लोगों में ज्यादा पॉजिटिव केस देखने को मिले हैं। उसके बाद ही रेलवे स्टेशन के निकास द्वार पर उक्त दोनों राज्यों से आने वाले रेल यात्रियों की एंटीजन किट से कोविड जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इन दोनों राज्यों से आने वाले यात्री स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम के फोन नंबर - 0120-4186453 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाया तो चालान
जिले में डेढ़ माह बाद कोविड के सक्रिय मामले सौ का आंकड़ा पार कर चुके हैं। सोमवार से रेलवे स्टेशन के बाहर महाराष्ट्र और केरल से आने वालों का एंटीजन जांच शुरू हो गई। जिलाधिकारी ने एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 16 मार्च से होली पर्व तक कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन, मास्क न पहनने वालों तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर चालान की कार्यवाही सुनिश्चित कराया जाए। प्रत्येक दिवस में चालान की कार्यवाही से अवगत कराने का भी निर्देश दिया है। उप श्रमायुक्त को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र/ बाजार में साप्ताहिक बंदी का अनुपालन सख्ती से लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed