{"_id":"60467a3e8ebc3edb5464674a","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2150718100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा की बहन ने कोर्ट में कहा विधायक अमनमणि दे रहे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा की बहन ने कोर्ट में कहा विधायक अमनमणि दे रहे धमकी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सारा सिंह मौत मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतका सारा सिंह की बहन ने सीबीआई कोर्ट में अर्जी लगाई है कि विधायक के लोग उन्हें फोन पर धमकी दे रहे हैं। अदालत ने सुनाई के लिए 19 मार्च की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान सोमवार को अदालत में फोटोग्राफर रविंद्र कुमार मिश्रा की गवाही हुई। रविंद्र ने अदालत को बताया कि घटना के बाद सारा सिंह के शव की फोटो एक डॉक्टर ने खींची थी। उस फोटो का प्रिंट निकाल कर सारा सिंह की मां सीमा सिंह को दी थी।
सारा सिंह की मां सीमा के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना के मुताबिक विधायक अमनमणि त्रिपाठी अपनी पत्नी सारा सिंह के साथ नौ जुलाई 2015 को दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में फिरोजाबाद के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में सारा सिंह की मौत हो गई थी। अमनमणि त्रिपाठी महाराजगंज के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं।