फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad gasoline godown fire in pantan tanker 2 people burn fire reaches nearby bank

गाजियाबाद: गैसोलीन गोदाम के बाहर खड़े पैनटेन गैस से भरे टैंकर में लगी आग, दो झुलसे, पास के बैंक तक पहुंची आग

Fri, 09 Jul 2021 11:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Jul 2021 11:25 AM IST
सार

आग की लपटें तेज होने से आसमान में चारों तरफ धुआं फैल गया। सूचना पर नोएडा और गाजियाबाद से दमकल की 15 से अधिक गाड़ियां पहुंचीं। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Ghaziabad gasoline godown fire in pantan tanker 2 people burn fire reaches nearby bank
पैनटेन टैंक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित प्रहलाद गढ़ी में वंदना फार्म हाउस के पास बृहस्पतिवार रात आठ बजे हवाई जहाज और हेलिकॉप्टर के लिए उपयोग होने वाली गैसोलीन गैस गोदाम के बाहर खड़े पैनटेन गैस के टैंकर में आग लग गई। जहां टैंकर से सामान लोड-अनलोड करने के दौरान दो कर्मचारी झुलस गए। दोनों को अन्य लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


आग की लपटें तेज होने से आसमान में चारों तरफ धुआं फैल गया। सूचना पर नोएडा और गाजियाबाद से दमकल की 15 से अधिक गाड़ियां पहुंचीं। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, बैंक के रिकॉर्ड रूम में भी आग लगने पर उसे बुझा दिया गया।
विज्ञापन


साहिबाबाद मंडी के सामने प्रहलाद गढ़ी में वंदना फार्म हाउस के बराबर में ही हवाई जहाज और हेलिकॉप्टर में उपयोग होने वाली गैसोलीन गैस का गोदाम है। गोदाम में पैनटेन गैस का भी उपयोग होता है। बृहस्पतिवार रात करीब रात आठ बजे पैनटेन गैस से भरा एक टैंकर वहां खड़ा था। कुछ कर्मचारी उसमें सामान लोड-अनलोड कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि इस दौरान अचानक टैंकर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें गोदाम के अंदर तक पहुंच गई। जिसमें दो कर्मचारी सुरेंद्र और रामवीर भी झुलस गए। इसे देखकर अन्य कर्मचारियों ने तुरंत दोनों को झुलसी हालत में बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

आग फैलती देखकर अन्य लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीएफओ सुनील कुमार और अन्य कर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसमान में चारों तरफ धुआं फैल गया। इससे आसपास कॉलोनी के लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। सड़क पर भी घटना को देखने वालों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने किसी तरह लोगों को हटाकर ट्रैफिक सुचारु कराया। इधर, दमकल कर्मियों ने आग फैलने पर नोएडा और जनपद गाजियाबाद में विभिन्न जगहों से गाड़ियां बुलाईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। देर रात पुलिस गैस गोदाम के मालिक का पता करने में लगी थी। फिलहाल दमकल अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। 

 
बैंक के रिकॉर्ड रूम में पहुंची आग की लपटें 
सीएफओ सुनील कुमार ने बताया कि गैस गोदाम के बराबर में पेट्रोल पंप और एक बैंक की शाखा भी है। आग की लपटें बैंक के रिकॉर्ड रूम के अंदर भी पहुंच गई थीं। इस पर दमकल कर्मियों ने खिड़की और रोशनदान तोड़कर आग को बुझा दिया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद बैंक के मैनेजर को भी मौके पर बुला लिया था। लेकिन वह चाबी लाना भूल गए थे। इस पर बैंक के अंदर कितना नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी सुबह ही मालूम हो पाएगी। वहीं, बैंक के अंदर आग से बड़ी घटना न हो। इसके लिए सीएफओ और एफएसओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर ही करीब दो घंटे तक डटे रहे। इस बीच आग से दोबारा धुआं उठने जैसा कुछ नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed